अक्सर कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी दरियादिली से दूसरे लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा की एक घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके बारे में देश विदेश में खूब चर्चा की जा रही है। दरअसल ये घटना फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट की है जहां पर एक व्यक्ति ने होटल के कई कर्मचारियों को लाखों का टिप दिया है। कुछ समय पहले भी एक शख्स ने रेस्टोरेंट के वेटर को करीब 7 लाख रुपए का टिप दिया था, जिसकी खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब इस शख्स की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से हो रही है। द वाहू सीफूड ग्रिल नामक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद शख्स ने करीब 7 लाख 42 हजार रुपए का टिप वहां के सभी कर्मचारियों को दिया है। सोशल मीडिय पर जिस किसी भी इंसान को इसकी जानकारी हो रही है, वह शख्स की जमकर तारीफ कर रहा है।
रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद ग्राहक ने पूरे स्टाफ को दिया लाखों का टिप, होटल का मालिक हुआ हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 26 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन