फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की 'सबसे दुखी कुतिया' खोज रही अपना घर, दर्दभरी है कहानी

Fri, 12 May 2017 01:46 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 12 May 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
world most sad bitch lana's story is heart touching now she is searching her home

दुनिया की 'सबसे दुखी कुतिया' फिर सुर्खियों में है। उसे तीसरी बार एक घर की तलाश है। इस कुतिया का नाम 'लाना' है और वह 2015 में पहली बार सुर्खियों में आई थी। कनाडा में जानवरों को गोद लेने वाले एक संगठन ने उसकी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो वायरल हो गई थी। इसी के बाद 'लाना' को 'दुनिया की सबसे दुखी कुतिया' कहा गया था। लाना को कुत्तों के लिए काम करने वाली एक संस्था मेक्सिको से कनाडा लेकर आई थी। 

world most sad bitch lana's story is heart touching now she is searching her home
'लाना' के दूसरे मालिक ने हाल ही में उसे लौटा दिया है। लिहाजा अब वह तीसरी बार गोद लिए जाने के लिए तैयार है। 20 मई तक 'लाना' को गोद लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। तब से इस संस्था के पास लाना को गोद लेने के लिए पांच हजार ईमेल और प्रस्ताव आ चुके हैं।
world most sad bitch lana's story is heart touching now she is searching her home

'रेस्क्यू डॉग्स मैच' की ब्रेंडा डोबरांस्की ने कहा, 'जब आप लाना को देखते हैं तो वह आपको उन कुत्तों की तरह लगती है जिसे आप गले लगाकर और बांहों में भरकर आप अपने सोफे पर बैठना चाहेंगे'। वह इंसानों के छूने से काफी हिचकती है। वह अभी सीख रही है कि दूसरे कुत्तों के साथ भी खेला जा सकता है। अभी वह जिस ट्रेनर के साथ है, वह उसके सिर पर कुछ-एक बार हाथ फेरे तो उसका शरीर तन जाता है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world most sad bitch lana's story is heart touching now she is searching her home

लाना इसी महीने तीन साल की हुई है। ग्रुप का कहना है कि उन्हें ऐसे घर की तलाश है जहां कोई और पालतू जानवर और बच्चे न हों और मकान के पिछवाड़े में बाड़ लगी हो। लाना की कहानी 2015 में सुर्खियों में आई थी, जब कुत्तों को बचाने का काम करने वाले एक समूह ने लिखा था कि कैसे उसे उसके मालिकों ने छोड़ दिया था।

 

विज्ञापन
world most sad bitch lana's story is heart touching now she is searching her home
​ पहली बार उसे जिस परिवार ने गोद लिया था, वहां वह खाने को लेकर मालिकों में से एक पर भड़क गई थी। इसके बाद उसे दूसरा मालिक मिला, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed