{"_id":"5bb86f52867a550d0105294a","slug":"video-being-viral-of-a-monkey-who-is-driving-a-bus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस चला रहे लंगूर का वीडियो हो रहा वायरल, देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
बस चला रहे लंगूर का वीडियो हो रहा वायरल, देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
ff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि अगर बंदर को माचिस जलानी आती तो वह दुनिया को फूंक देता। लेकिन ये कहावत क्या इस बंदर पर फिट बैठती है जो बस चला लेता है..? सुनकर अजीब लगा होगा लेकिन बताना चाहेंगे कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर चलती हुई बस का स्टेयरिंग संभाल रहा है। वीडियो बड़ा ही दिलचस्प है।
ff
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया देखते ही देखते ये वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहा लंगूर बंदर बस चलाता दिखाई दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की है। दरअसल, हुआ यूं था कि यह बंदर बस में अपने मास्टर के साथ चढ़ा था। मास्टर और उसका ये बंदर रोजाना इस बस से यात्रा करता था। लेकिन उस दिन बंदर अपने मास्टर को छोड़कर बस के ड्राइवर की सीट पर जा बैठा।
ff
इसके बाद बंदर ने बस का स्टेयरिंग संभाल लिया। इस पर बस में हड़कंप मच गया। यात्री बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने ड्राइवर और उसके मास्टर को स्टेयरिंग से बंदर को हटाने के लिए कहा लेकिन ऐसा कर पाने में 2 मिनट से भी ज्यादा का वक्त लग गया। इतने में यात्रियों की जान हलक में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ff
इस बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो बस के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाही की मांग उठी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बस के ड्राइवर प्रकाश को डयूटी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
aa
केएसआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ड्राइवर को ड्यूटी से निकाला जा चुका है और डिविजनल सिक्योरिटी ऑफिसर को इस मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जब तक इस घटना की पूरी जांच नहीं कर ली जाती है तब तक ड्राइवर को कोई नया काम नहीं सौंपा जाएगा। उसे नौकरी से सस्पेंड भी किया जा सकता है।