फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में जा फंसा जिराफ का सिर, इस भीमकाय जानवर ने लगाई ऐसी ताकत वीडियो देख होंगे हैरान

Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
video being viral of a giraffe whos head of stuck in a car window at safari park
Giraffe head stuck in car window
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक पर्यटक काफी हड़बड़ी में अपनी कार की खिड़की का शीशा बंद करने की कोशिश करती है। दरअसल, उसकी कार विंडो में एक जिराफ अपना सिर घुसाने की कोशिश करता है। लेकिन शीशा ऊपर करने की वजह से जिराफ का सिर खिड़की में फंस जाता है, लेकिन जब यह भीमकाय जानवर अपना सिर निकालने की पूरी ताकत लगाता है तो कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे...
video being viral of a giraffe whos head of stuck in a car window at safari park
Giraffe
बता दें यह चौंकाने वाली घटना इंग्लैंड के एक सफारी पार्क की है। जिराफ का सिर खिड़की में फंस जाने पर जिराफ ने जैसे ही अपना सिर निकालने की कोशिश की, खिड़की का कांच टूट गया। गनीमत यह रही कि इससे जिराफ को किसी तरह की चोट नहीं लगी। यह सारी घटना साथ में मौजूद दूसरे पर्यटक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

 
video being viral of a giraffe whos head of stuck in a car window at safari park
Giraffe
सफारी के नियमों का पर्यटकों ने ठीक तरह से पालन नहीं किया जिसका हर्जाना उन्हें यूं भुगतना पड़ गया।सफारी का दौरा करते वक्त कार की खिड़की आधी बंद रखी जानी चाहिए, लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटकों की कार का खिड़की पूरी तरह से खुली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो 8 अप्रैल 2018 को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
video being viral of a giraffe whos head of stuck in a car window at safari park
Giraffe
जिसे अभी तक  15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुुका है। अक्सर पर्यटक कार में अपने साथ कुछ खाने-पीने की चीजें ले जाते हैं जो वे इन जानवरों को खिलाते हैं। कार में सवार ये पर्यटक भी अपने साथ कुछ सामान लाए थे जिसे देखकर यह जिराफ इनके करीब आ गया और कार विंडो में अपना सिर घुसा दिया। लेकिन कार में सवार महिला पर्यटक ने घबराकर कार का शीशा बंद करना चाहा जिसके चलते जिराफ का सिर उसमें फस गया और यह घटना हो गई।   

 
विज्ञापन
video being viral of a giraffe whos head of stuck in a car window at safari park
Giraffe
पर्यटकों को घबराता देख चिड़ियाघर के मालिक को खाने का लालच देकर जिराफ को वहां से हटाना पड़ा। जो भी इस वीडियो को देख रहा है जिराफ के चेहरे पर खिड़की का शीशा टूटने को लेकर दुख जता रहा है। एक व्यक्ति ने गुस्से में कमेंट किया, ‘तुम लोगों ने जिराफ के चेहरे पर ही खिड़की क्यों बंद की?’  एक ने कहा, ‘कार के अंदर जिराफ का चेहरा था, लेकिन फिर भी खिड़की बंद करने का फैसला किया गया, जो कि गलत था।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed