फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये बंदर नशेड़ी है, सयानों की महफिल में जमकर खाता है अफीम

Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
This monkey is a drug addicted who eat opium
monkey
ये बंंदर नशेड़ी है। जी हां, ये बात बिलकुल सही है। इसकी तस्वीरें भी कुछ ऐसा ही बयां कर रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर इस बंदर की तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर की जा रही हैं। 
This monkey is a drug addicted who eat opium
demo
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला जोधपुर जिले का बताया जा रहा है। यहां एक गांव में लंबे अरसे से यह बंदर अफीम का सेवन करता आ रहा है और अब वह उसकी एडिक्ट हो चुका है।

ऐसे में जहां भी कुछ लोग एकत्र होते है, वहां यह बंदर अपने आप उनके बीच पहुंच जाता है और उनके बीच बैठकर अफीम मिलने का इंतजार करता है। अफीम नहीं मिलने पर यह चिड़चिड़ा होकर चिल्लाता रहता है। ये उस बंदर के एडिक्शन की पहली पहचान देता है।

 
This monkey is a drug addicted who eat opium
demo
जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक बंदर एक से दूसरे गांवों के बीच घूमता रहता है। जहां भी शादी-ब्याह या किसी के निधन के पश्चात होने वाली बैठकों में यह पहुंच जाता है। लोगों को अफीम खाता देख यह उनके निकट जाकर आराम से बैठ जाता है। 

अफीम की मनुहार करते ही यह बड़े चाव से उसे खा जाता है। लोगों का कहना है कि यह बंदर तीन-चार बरस से इस क्षेत्र में सक्रिय है। लगातार अफीम का सेवन करने के कारण अब यह पूरी तरह से उसका एडिक्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
This monkey is a drug addicted who eat opium
demo
यह बंदर हमेशा अफीम की तलाश में रहता है। कभी अफीम नहीं मिलने के कारण यह चिल्लाना शुरू कर देता है। एक बंदर विशेषज्ञ कहते हैं कि जब वन्यजीव मनुष्यों के संपर्क में आते है तो दोनों एक-दूसरे से उनके गुण-अवगुण सीखते है। इस बंदर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

माना जा रहा है कि शुरुआत में लोगों ने मजे-मजे में इसे अफीम खिलाया होगा। लेकिन ये नहीं पता था कि उसे अफीम के नशे का शौक लग जाएगा। यह इस बंदर के लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। 
विज्ञापन
This monkey is a drug addicted who eat opium
demo
अफीम का तीन-चार बार लगातार सेवन करने के बाद आदमी इसका एडिक्ट हो जाता है। इसका नशा फिर सिर चढ़कर बोलने लगता है। एडिक्शन के बाद इसे छोड़ पाना बेहद मुश्किल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed