फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेजन में मिला ऐसा अनोखा जीव, खासियत जानकर विज्ञान जगत में भी मची खलबली

Thu, 25 Jan 2018 09:33 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Such a unique creature found in the Amazon
demo
अमेजन इन दिनों खास चर्चाओं में छा गया है। आखिर हो भी क्यों नहीं यहां बेहद खास प्रजाति का जीव जो पाया गया है। जी हां, इसी वजह से विज्ञान जगत में खलबली सी मच गई है। जिस किसी ने इस जीव की खासियत के बारे में जाना है, उसके होश उड़े नजर आए... 

 
 
Such a unique creature found in the Amazon
demo
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने अमेजन के वर्षा वनों में पहली बार इस जीव को देखा। बता दें यह एक हाइब्रिड पक्षी है। वैज्ञानिरकों ने ये दावा किया है कि यह पहला ऐसा मामला है जब ऐसा हाइब्रिड पक्षी पाया गया हो। 
Such a unique creature found in the Amazon
demo
वैज्ञानिकों ने इसका नाम 'गोल्डन क्राउन मैनाकिन' दिया है। बताया जाता है कि यह पक्षी सबसे पहले वर्ष 1957 में ब्राजील में देखा गया था। उसके बाद 2002 तक इसे किसी ने नहीं देखा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Such a unique creature found in the Amazon
demo
यह पक्षी 'संकर प्रजाति' का बताया जाता है। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के जेसन वेइर के मुताबिक, जब दो अभिभावक प्रजातियां संपर्क में आकर एक नई आबादी बनाती हैं और फिर वे स्वतंत्र रूप से नई प्रजाति के पक्षियों को जन्म देने में सक्षम होते हैं तब संकर प्रजाति अस्तित्व में आती है। 



 
विज्ञापन
Such a unique creature found in the Amazon
hybrid bird
इस केस में दो अभिभावक प्रजातियां स्नो कैपड मैनाकिन और ओपल क्राउंड मैनाकिन हैं। स्नो कैपड मैनाकिन के सिर पर बर्फ जैसा सफेद ताज की तरह का निशान होता है, जबकि ओपल क्राउंड मैनाकिन के सिर पर शानदार इंद्रधनुषी मुकुट जैसे पंख होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed