कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है लेकिन यहां कुत्ते से ही कई लोग डर गए हैं। उसने अपने मालिक के सामने जो कुछ कर डाला है वह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इंग्लैंड के लिवरपुल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कहा भी जाता है कि कुत्ता पालने से पहले सौ बार सोच लेना चाहिए कि क्या आप उसको संभाल पाएंगे या नहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के लिवरपुल इलाके में एक बुल मास्टिफ डॉग 80 साल के वृद्ध को मारकर खा गया। इतना ही नहीं कुत्ते की मालकिन दो महिलाएं ये पूरा वाक्या देखती रहीं। हालांकि दोनों महिलाओं पर गंभीर आरोप लगे हैं जिसके बाद जांच कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
3 of 7
डैला वुड्स (बाएं) और हेली सुले (दाएं)
- फोटो : social media
दरअसल, लिवरपुल इलाके में रहने वाली हेली सुले और डैला वुड्स ने अपने कुत्ते को आंगन में छोड़ रखा था, दोनों ने लगभग 45 घंटे से अपने कुत्ते को खाना नहीं दिया था। पुलिस का कहना है कि ये कुत्ता आंगन में छोड़ दिया गया था। भरी गर्मी में न तो उसे पानी पानी मिला और न ही कुछ भी खाने को मिला।
4 of 7
क्लिफोर्ड क्लार्क (फाइल फोटो) जिन्हें मारकर खा गया कुत्ता।
- फोटो : social media
भूख से तड़प रहे कुत्ते को पड़ोस में रहने वाले 80 साल के क्लिफोर्ड क्लार्क के घर से खाने की खुशबू आई। तभी जैसे ही क्लिफोर्ड क्लार्क ने किचन का पिछला दरवाजा खोला तो कुत्ते ने उनपर हमला बोल दिया और उसे मारकर खा गया।
पड़सियों का कहना है कि आवाज सुनकर कई लोगों ने पुलिस को शिकायत की वहीं कुत्ते की मालकिन ने देखने के बावजूद उस शख्स को नहीं बचाया। लेकिन दोनों महिलाओं का कहना है कि वह उस वक्त घर पर नहीं थीं।