{"_id":"5a3b927a4f1c1ba12d8b9f1c","slug":"spike-spotted-on-tree-for-stopping-bird-poop-on-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार पर पक्षी न कर सके यें काम, कार मालिक ने कर दिया खतरनाक इंतजाम","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
कार पर पक्षी न कर सके यें काम, कार मालिक ने कर दिया खतरनाक इंतजाम
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
spike on trees
कहते हैं कि एक हरेभरे पेड़ पर अगर पक्षियों की चहचहाहट न हो तो आपको उसमें भी अधूरापन नजर आने लगेगा। पास खड़ा हराभरा दरख्त आपको निर्जीव नजर आने लगेगा। दरअसल, प्रकृति का असल सौन्दर्य हमें तभी देखने को मिलता है जब हम उसमें जान देखें। एक संजीव चित्रण ही हमारी आंखों को सुकून दे सकता है।
Trending Videos
bird
लेकिन इस धरती पर कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रकृति से नफरत करते हैं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं। ये तो बस अपनी भौतिकवादी दुनिया में ही कैद हैं। इसलिए समय-समय पर इनकी चिड़चिड़ाहट और बोखलाहट सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है...
birds
ये मामला ब्रिटेन का है। यहां एक कार मालिक ने अपनी गाड़ी को गंदा होने से बचाने के लिए अपना शैतानी दिमाग लगाया। उसने पेड़ की टहनियों पर कृत्रिम कांटे लगवा दिए ताकि कोई भी पक्षी वहां बैठ ही न सके। इसकी तस्वीर देखकर आप दहल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
spike on trees
इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तैर रही है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने इस मामले को प्रमुखता से छापा है। हम उनके इस कार्य की सराहना करते हैं। साथ ही ये भी बताना चाहेंगे कि इस शैतानी दिमाग वाले शख्स के जैसे कई और लोग इस धरती पर हैं जिनके चलते हर साल बड़ी तादात में पक्षी मारे जा रहे हैं। इस चलते प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है।
विज्ञापन
demo
हम एक ऐसे समाज का हिस्सा बन चुके हैं, जिसकी हवा में सांस तक ले पाना मुश्किल हो गया है। चारों और जहरीली हवा है। सितारों को कृत्रिम चुंधयाती लाइटों ने बुझा दिया है। दरअसल, हमारी दुनिया ही ऐसी है जहां प्रत्येक गांव, शहर में हर दिन हर घंटे न जाने कितने पक्षी मारे जा रहे हैं।
