फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: चलती ट्रेन में घुसा सांप, हैंडल में लिपटा देख निकल गई लोगों की चीख

Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Snake Found In Mumabi Local Train In Titwala Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
Mumbai Local

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब चलती ट्रेन में सांप घुस आया। जिस हैंडल को पकड़कर यात्री खड़े रहते हैं, उसी में वह सांप लिपटा हुआ था। जैसे ही एक यात्री की नजर उस पर पड़ी, वह चीख पड़ा। देखते ही देखते पूरे डब्बे में हड़कंप मच गया। 

Snake Found In Mumabi Local Train In Titwala Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
Mumbai Local

मुंबई लोकल ट्रेन के जिस डब्बे में सांप पाया गया वह खचाखच भरा था। मगर जैसे ही सांप पर लोगों की नजर पड़ी, वे उससे दूर भागने लगे और इस चक्कर में लोग एक दूसरे पर गिर भी पड़े। एक यात्री ने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Snake Found In Mumabi Local Train In Titwala Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
Mumbai Local

आकाश नाम के एक शख्स ने घटना का वीडियो पोस्ट किया। साथ ही सवाल किया कि जब यात्रा पूरी होने के बाद ट्रेन कार शेड में जाती है तो क्या उसके दरवाजे सही ढंग से बंद किए जाते हैं या नहीं?


विज्ञापन
विज्ञापन
Snake Found In Mumabi Local Train In Titwala Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
Mumbai Local
जैसे ही अधिकारियों को ट्रेन में सांप के होने की सूचना मिली, ट्रेन ठाणे स्टेशन पर रोक दी गई। पूरी बोगी खाली कराई गई और सांप को बाहर निकाला गया। अधिकारियों का मानना है कि यह किसी की शरारत है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ट्रेन में सांप रखने वाले शख्स की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Snake Found In Mumabi Local Train In Titwala Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
Mumbai Local
अधिकारियों का कहना है कि जिस ट्रेन में सांप पाया गया उसके दो ट्रिप पूरे हो चुके थे, मगर सांप पाए जाने की खबर तीसरी यात्रा के दौरान मिली। अधिकारी तमाम वीडियोज और फोटोज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि अचानक कोई सांप इतनी उंचाई पर कैसे पहुंच गया। बता दें कि यह घटना गुरुवार सुबह टिटवाला-छत्रपति शिवाजी महाराज टरमिनस में घटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed