फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो कुत्ता जिसकी मौत पर दुखी हो गया एक पूरा देश, लाखों लोगों ने ऐसे दी विदाई

Tue, 31 Jul 2018 12:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
whole country mourns on a dog death
DOG WITH THE MAN
एक कुत्ते की मौत के बाद इटली के लोग दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उससे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। जब कुत्ते के मालिक ने फेसबुक पर यह ऐलान किया कि काओस (जर्मन शेफर्ड कुत्ता) की मौत हो गई है, तो लाखों लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया।


 
whole country mourns on a dog death
DOG GRAVE
फेसबुक पोस्ट को करीब 66 हजार लोगों ने शेयर कर उसे श्रद्धांजलि दी। कुत्ते के मालिक फाबियानो इटॉर का कहना है कि उनके कुत्ते की मौत जहर दिए जाने की वजह से हुई है।



 
whole country mourns on a dog death
DOG
भावुक संदेश
इटॉर ने भावुक होकर लिखा है, "वहां भी अपना काम जारी रखना, जो लोग गुम हो गए हैं उन्हें ढूंढते रहना और जिंदगियां बचाते रहना।" दरअसल, काओस ने साल 2016 के अगस्त में इटली में आए भीषण भूकंप के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। कई मकान जमींदोज हो गए, जिसके अंदर दबे लोगों को काओस ने खोज निकाला था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
whole country mourns on a dog death
DOG
इसके बाद इटली के लोगों ने उस कुत्ते को 'हीरो डॉग' कहा था। एक दिन पहले शनिवार इटॉर ने फेसबुक पर ही कुत्ते की गुम होने की बात बताई थी। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अगर काओस उन्हें कहीं मिले तो वे उन्हें बताएं। कुछ ही घंटे बाद इटॉर ने काओस की मौत की बात फेसबुक पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा है, "तुमने दिन-रात एक कर दिया था। तुम एक वफादार मित्र थे। मेरे मित्र दौड़ो, रुकना मत।"

 
विज्ञापन
whole country mourns on a dog death
DOG
काओस का कारनामा
काओस इटॉर क साथ मध्य इटली में रहता था। इटॉर ने कुत्ते की कब्र पर फूल की तस्वीर भी शेयर की है। ट्विटर पर भी लोग उस 'हीरो डॉग' को याद कर रहे हैं। करीब 50 हजार लोगों ने उसकी याद में ट्वीट किया है और करीब 12 हजार लोगों ने उस भूंकप की तबाही और काओस के कारमाने को याद किया है।
 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed