{"_id":"59f31e294f1c1bec538b999b","slug":"pictures-viral-of-boyfriend-girlfriend-on-social-media-due-to-a-baby-hippo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नवयुगल की ये तस्वीरें, जानिए क्या है मामला ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नवयुगल की ये तस्वीरें, जानिए क्या है मामला
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
Couple's Engagement at the Cincinnati Zoo
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नवयुगल की सगाई की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जब आप इसकी वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ये तस्वीर एक 'ZOO' की है जिसमें ये नवयुगल सगाई करते हुए नजर आ रहा है। ठीक इसी दौरान उनके साथ वहां एक अजीबोगरीब घटना घटती है। इसे आप भले ही इत्तेफाक समझें लेकिन ये घटना ऐन वक्त पर कैमरे में कैद हो जाती है। इसी घटना की तस्वीरें आज इस नवयुगल को पूरे विश्व में पॉपुलर करा रही है।
baby hippo with a baby
हमें मालूम है कि आप ये सोच रहे होंगे... भला 'ZOO' में कौन सगाई करता है..? दरअसल, नवयुगल की ऐसी कोई प्लानिंग नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के ओहायो में 'निक केल्बले' नामक शख्स ने अपनी दोस्त हेली रोल के साथ सिनसिनाटी 'ZOO' में सगाई की।
Kelble and Roll with baby hippo
ये तस्वीर उसी दौरान खींची गई हैं। अब इसमें खास बात ये है कि जब निक ने हेली को घुटनों पर बैठकर रिंग पेश करते हुए सगाई के लिए ऑफर किया तो उसी दौरान एक बेबी हिप्पो इनकी सगाई का गवाह बनने वहां आ पहुंचा और ये तस्वीर अचानक से क्लिक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
baby hippo
नवयुगल ने अपनी सगाई की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ये तस्वीरें यूं वायरल होंगी। इन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है।
brides.com की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर में नजर आ रहा यह बेबी हिप्पो इसी साल जन्मा है। इसका नाम 'फियोना' है।
brides.com की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर में नजर आ रहा यह बेबी हिप्पो इसी साल जन्मा है। इसका नाम 'फियोना' है।
विज्ञापन
baby hippo at this moment
द डेली बज़ के अनुसार, निक बताते कहते हैं कि वे अपनी प्रेमिका, हेली रोल को सगाई का प्रस्ताव रखने के लिए यहां लेकर आए थे। इस महीने की शुरुआत में, सिनसिनाटी चिड़ियाघर की यात्रा के दौरान उन्होंने हिंडो कोव में फियोना के टैंक के सामने यह किया था।'