फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरतअंगेज! यहां शार्क को निगल गर्इ मछली, देखकर सूरमाआें के भी छूटे पसीने

Wed, 25 Jul 2018 04:22 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Gaint Fish swallowed the shark
shark
कैसा लगेगा जानकर कि किसी मछली ने शार्क को अपना निवाला बना लिया? ये सुनते ही आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। जी हां, ये वो मछली है जो समुद्र की सबसे तेज तर्रार शिकारी मछली मानी जाती है लेकिन देखिए इसका क्या हाल होता है...
Gaint Fish swallowed the shark
shark
अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आए एक वीडियो में यह हैरतअंगेज घटना दिखाई गई है। इसको देख कर आपको मानना पड़ेगा की कभी-कभी दुनिया में एेसी अनोखी बातें भी हो जाती हैं। वीडियो में कुछ मछुआरे नजर आ रहे हैं जो मछली पकड़ रहे हैं। देखते ही देखते एक विशाल शार्क मछली उनके कांटे में फंसने जा ही रही थी कि अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर सबकी आंखें चौंधिया जाती है।

 
Gaint Fish swallowed the shark
fish
दरअसल, उनकी आंखों के सामने समुद्र तल से एक विशाल मछली निकलती है और तुरंत शार्क को निगल जाती है। ये वीडियो मछुआरों ने अपनी फिशिंग कंपनी के सोशल नेटवर्किंग पेज पर डाला तो ये वायरल होने लगा। फेसबुक पर तमाम लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो को अब तक 80,000 से ज्यादा बार देखा चुका है और ढेरों कमेंट भी किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gaint Fish swallowed the shark
shark
इस वीडियो में शार्क खाने वाली मछली का नाम गोलियाथ ग्रुपर बताया जाता है। इसे ज्यूफिश भी कहते हैं। इसका वजन लगभग 500-पौंड के बराबर है। मछुआरों के कांटे में जब एक शार्क मछली फंसती है और वो कांटे से निकलने के लिए छटपटाती है तो अचानक गोलियाथ ग्रुपर नाम की ये मछली आकर तीन फुट लम्बी शार्क को निगल जाती है।
 
विज्ञापन
Gaint Fish swallowed the shark
shark
न्यूजवीक की खबर के मुताबिक इस घटना का वीडियो टूर गाइड जिमी व्हीलर ने रिकॉर्ड किया है। एवरग्लेड्स शहर के तट पर गल्फ ऑफ मैक्सिको के निकट हुई है। वीडियो के अनुसार मछुआरे कुछ मिनट तक गोलियाथ ग्रुपर नाम की इस मछली के साथ जूझते रहे, जब तक करीब 10 मिनट बाद उसने उनके कांटा और शार्क को उगल नहीं दिया। 

देखें वीडियो...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed