फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बतख के 9 अनाथ बच्चों का बाप बना कुत्ता, तस्वीरें देख लेंगे तो यकीनन दिल भर आएगा

Thu, 24 May 2018 07:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
dog adopted nine cute ducklings in mountfitchet castle video goes viral

आपने कई बार देखा होगा कि कुत्ता किस तरह अपने बच्चों को प्यार देता है और उनकी रक्षा करता है लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को बतख के बच्चों को पिता की तरह प्यार करते देखा है। आइए हम आपको बताते हैं कि एक ऐसे कुत्ते के बारे में जो बतख के 9 छोटे बच्चों को अपना प्यार दे रहा है और उनकी रक्षा कर रहा है। 

dog adopted nine cute ducklings in mountfitchet castle video goes viral

इंग्लैंड के एसेक्स में स्थित माउंटफिशचे कैसल में रहने वाले 10 साल के लैब्राडॉर, फ्रेड ने बतख के 9 अनाथ बच्चों को गोद लिया है और उनकी देखभाल कर रहा है। इंटरनेट पर फिलहाल इस कुत्ते की काफी चर्चा हो रही है। 

dog adopted nine cute ducklings in mountfitchet castle video goes viral

बतखों की मां कहां है इसके बारे में माउंटफिशचे कैसल के स्टाफ को कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बतखों को कैसल में बिना मां के घूमते हुए ही पाया था। बतखों को अकेला देख फ्रेड ने उनकी देखभाल करनी शुरू कर दी। स्टाफ का कहना है फ्रेड ने तुरंत ही बच्चों की देखभाल करनी शूरू कर दी और उन्हें पिता की तरह प्यार देने लगा। कैसल के स्टाफ मेंबर्स का कहना है कि बतख के बच्चे भी फ्रेड के साथ काफी खुश रहते हैं। उसके साथ मस्ती करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dog adopted nine cute ducklings in mountfitchet castle video goes viral

कैसल की प्रवक्ता का कहना है कि शुरू में जब उन्हें अनाथ बतख मिले थे तब वह लोग काफी चिंतित थे कि इनकी देखभाल कौन करेगा क्योंकि इनकी मां का कुछ पता नहीं है लेकिन फ्रेड के आ जाने से सब कुछ बदल गया और अब बतख के बच्चे उसके साथ खुश हैं और सुरक्षित भी हैं। देखें वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed