अक्सर लोगों को आपने कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, कछुआ या फिर मछली पालते हुए सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने घर मे ऐसा जानवर पाल लिया है जिसे देखकर ही लोग कोसों दूर भाग जाते हैं।
पढे़ं- VIDEO : इस लड़के और मगरमच्छ की दोस्ती देखकर आप रह जाएंगे दंग
ये पूरा मामला ब्रिटेन के बैकफोर्ड का है। जहां पर एक महिला और उसके बच्चे को लोमड़ी पसंद थी। मां-बेटे को ऐसा लगाव टीवी की एक लोमड़ी कार्टून कैरेक्टर को देखकर हुआ। जिसके बाद ये आनन फानन में वाइल्ड लाइफ अस्पताल और रिहैबिटेनश सेंटर से लोमड़ी के बच्चे को ले आए।
पढे़ं- देखा है कभी ऐसा 'स्मार्ट टायर' जो फटाफट चढ़ जाए सीढ़ी
लोमड़ी को घर लाने वाली नतालिया के मुताबिक इस लोमड़ी का नाम जसपर रखा है। शुरुआत में ये लोमड़ी काफी उत्तेजित हो जाती थी लेकिन अब हमने इसे काफी हद तक ढाल लिया है।
पढे़ं- ये 4 लोग जानते थे कब आएगी उन्हें मौत, मरने से पहले ही बताई थी ये राज की बात
उनका कहना है कि ये अब 8 महीने की हो चुकी हैं। इसका बच्चों के साथ तालमेल भी अच्छा है। घर में कुत्ता और बिल्ली भी है जो इसके साथ खेलते हैं। हालांकि बिल्ली इसे ज्यादा पसंद नहीं करती। यहां तक की आस पड़ोस के लोग कुत्ते से ज्यादा लोमड़ी से डरते हैं।
पढे़ं- 4 लोग मिलकर निकाल पाते हैं इस गाय का दूध, जानिए क्या है वजह