{"_id":"5a19278e4f1c1bc8678bdaf4","slug":"this-smart-tires-that-climb-up-the-stairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखा है कभी ऐसा 'स्मार्ट टायर' जो फटाफट चढ़ जाए सीढ़ी ","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
देखा है कभी ऐसा 'स्मार्ट टायर' जो फटाफट चढ़ जाए सीढ़ी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
demo
आपने नॉर्मल टायर तो खूब देखे होंगे लेकिन इस टायर को देखकर आप भी कहेंगे भई वाह... टायर की खासियत है कि यह सटपट सीढियां चढ़ जाता है। यही नहीं ये दो हिस्सों में बंट सकता है। यह टायर इतना स्मार्ट है कि खुद को अटैच और डिटैच कर सकता है। ये भी हो सकता है कि ये टायर गायब हो जाए। सुनकर यकीन नहीं हुआ ना...
demo
ये टायर अभी मार्केट में नहीं आया है लेकिन हो सकता है कि भविष्य में यह आपकी जिंदगी का हिस्सा बने। दरअसल, Hankook डिजाइन इनोवेशन प्रोजेक्ट के तहत ऐसे टायर बनाए जाने के लिए काम किया जा रहा है। इस पर दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियों और स्टार्टअप्स ने इनोवेटिव टायर्स बनाने के लिए डिजाइन पेश किए थे जिनमें से पांच को सबसे बेहतर माना गया है।
demo
बता दें टॉप टू टायर डिजाइन में 'मेयफ्लोट' और 'फ्लेक्सअप' हैं जिन्हें रियलिस्टिक माना गया है और इन पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा रेसिंग के लिए 'शिफ्ट्रैक' और पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन के लिए 'आईप्ले' को सबसे बेहतर माना गया है जबिक 'ऑटोबाइन' को पब्लिक ट्रांसपोर्ट और हैवी वेट ट्रांसपोर्टेशन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
शिफ्ट्रैक टायर को रेसिंग के दौरान ड्राइविंग के लिए बेहतर बताया गया है। इसमें टायर दो हिस्सों में बंटा होगा जो कि शार्प टर्न और ओवरटेकिंग के दौरान गाड़ी का बैलेंस बनाने में सहायक होगा। जबकि फ्लैक्सअप को पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन के लिए तकनीकी मामले में सबसे बेहतर माना गया है। ये सीढ़ियां चढ़ने के साथ-साथ संकरी गलियों में चलाने में भी बेहतर है। बता दें सभी डिजाइन की अपनी खासियत है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो
ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो
विज्ञापन
देखें वीमियो डॉटकॉम का ये वीडियो