आपने कभी न कभी सोशल साइट पर इस काले बब्बर शेर की तस्वीर को जरूर देखा होगा। इस तस्वीर को देखकर दुनिया में हर शख्स चौंक गया था। क्योंकि इसे दुनिया का इकलौता काला शेर माना जा रहा था। अब जानिए क्या है इस काले शेर की सच्चाई।
दुनिया भर की सोशल साइट पर सबसे ज्यादा इस तस्वीर को शेयर किया जा चुका है। लोग इस तस्वीर को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं कि भला काला शेर कैसे हो सकता है। वहीं लोग इस तस्वीर को देखकर खुश भी होते हैं।
वायरल हो रही इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है "ये एक दुर्लभ शेर है और दुनिया में इकलौता भी"
लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने के बाद चिड़ियाघर वाले भी यही सोचने लगे कि आखिर ये शेर किस जगह मौजूद हैं, लेकिन हर आपको बता दें कि काले बब्बर शेर नहीं होते।
ये सब फोटोशॉप का कमाल है। इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने इस शेर का रंग बदल दिया गया।