फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 साल के मासूम को टॉयलेट में दिखा सांप, खोजबीन हुई तो घर से निकले 23 और सांप

Tue, 04 Sep 2018 01:15 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
24 rattlesnakes found in home at texas in usa
Rattlesnake

जंगल, झाड़ी यहां तक कि गार्डेन में भी सांप का मिलना आम बात है। मगर घर में यह जीव घुस आए तो! यह सोचकर ही हालत खराब हो जाती है। जरा सोचिए, उस चार साल के मासूम की क्या हालत हुई होगी जब वह टॉयलेट गया और पॉट में उसे डरावना सांप रेंगता मिला...

24 rattlesnakes found in home at texas in usa
Rattlesnake

बच्चे की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वह भागकर माता-पिता के पास गया और उसने सारी बात बताई। घरवालों ने फौरन सांप पकड़ने वाले दस्ते को सूचित किया। टॉयलेट से तो सांप निकाल लिया गया मगर खतरा तब भी बरकरार था।

24 rattlesnakes found in home at texas in usa
Rattlesnake

परिवार के मुखिया ने फैसला किया कि पूरे घर की तलाशी ली जाए ताकि अगर कोई सांप घर के किसी और कोने में भी छुप कर बैठा हो, तो उससे भी छुटकारा पाया जाए। उस शख्स का शक सच निकला। जब विशेषज्ञों ने छानबीन की तो सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
24 rattlesnakes found in home at texas in usa
Rattlesnake

घर की बेसमेंट में 13 सांप मिले। सभी एक के ऊपर एक लिपटे हुए थे। यही नहीं दूसरे हिस्से में 10 और सांप मिले। सभी रैटलस्नेक प्रजाति के थे। ये जहरीले होते हैं। अमेरिका के टेक्सस की इस घटना के बारे में जब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी तो विशेषज्ञों ने बताया कि जिस घर में चूहे-गिलहरी की तादाद ज्यादा होती है, वहां अक्सर सांप पहुंच जाते हैं, खासकर बारिश के मौसम में। लिहाजा, ऐसे वक्त में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed