फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ये हैं दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, 9वां तो सामने दिख भी जाए तो मौत पक्की

Mon, 16 Jul 2018 05:57 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
10 most poisonous snake in the world whom are responsile for your death in 20 seconds
snake

सांपों को लेकर आज भी दुनियाभर के लोगों में काफी भ्रम है। लोग अंधविश्वास और सांपों से जुड़े कई बातों पर यकीन करते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में सांपो की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से करीब 500 जहरीली होती हैं। विश्व सर्प दिवस पर आज हम आपको दुनिया में पाए जाने वाले 10 ऐसे विषैले सांपों के बारे में बताएंगे जिनका काटा पानी भी नहीं मांगता। 



 

10 most poisonous snake in the world whom are responsile for your death in 20 seconds
समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake)
सी स्नेक या समुद्री सांप साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। यह दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। इसके जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदे ही 1000 इंसानों को मौत के घाट उतार सकती हैं। यह सांप समुद्र में पाए जाते हैं इसलिए ज्यादातर मछुआरे ही मछली पकड़ते वक्त इसका शिकार होते हैं। 
10 most poisonous snake in the world whom are responsile for your death in 20 seconds

इंनलैंड ताइपन  (Inland Taipan) 
यह सांप जमीन पर पाए जाने वाले सांपों में सबसे जहरीला है। इसकी एक बाईट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है जो की बहुत ज्यादा नहीं है पर इतना घातक होता है कि 100 इंसानो को मौत की नींद सुला सकता है। इनका जहर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना और कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा खतरनाक होता है। यह सांप आबादी से दूर रहना पसंद करते हैं। अगर इनका सामना किसी इंसान से हो जाए तो वह बच नहीं सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 most poisonous snake in the world whom are responsile for your death in 20 seconds

इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake)
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाले यह सांप बहुत ही जहरीला होता है। इसके जहर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। यह ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है। इस सांप का एक छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान को मौत दे सकता है। इनकी चाल बेहद तेज होती है और एक बार खतरा महसूस होने पर ये पीछा करके उसे काट कर ही दम लेते हैं।

विज्ञापन
10 most poisonous snake in the world whom are responsile for your death in 20 seconds

रैटलस्नेक (Rattle Snake) 
यह उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला सांप है। यह सांप अपनी पुंछ के आखरी सिरे पर बने छल्लों के कारण पहचाना जाता है। जब यह अपनी पुंछ को हिलाता है तो यह छल्ले बच्चों के झुनझुने की तरह आवाज करते हैं इसलिए इसका नाम रैटलस्नेक पड़ा है। यह सांप अपनी कुल लम्बाई के 2/3 हिस्से तक वार सकता है जो की बहुत ज्यादा है। इस सांप को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। इस सांप के बच्चों में सबसे ज्यादा जहर भरा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed