एलियंस (Aliens) को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में लोग कभी एलियंस, तो कभी उनके एयरक्राफ्ट यूएफओ (UFO) को देखने का दावा करते हैं। सोशल मीडिया पर एलियंस और यूएफओ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी समय-समय वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी खूफ चर्चा हो रही है। इस वीडियो (Viral Video) में यूएफओ को देखेने का दावा किया जा रहा है जो तीकोने आकार का है।
Viral UFO Video: धरती पर नए साल का जश्न मनाने आए थे एलियंस! वीडियो वायरल होने के बाद हैरत में पड़ी दुनिया
बताया जा रहा है कि अजीबोगरीब वस्तु का यह वायरल वीडियो 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात है। सोशल मीडिया पर वीडियो के बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एलियन नए साल का जश्न मनाने के लिए धरती पर आए थे। वायरल वीडियो में दिख रहे ऑब्जेक्ट पर किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो अमेरिका के सेंट एल्बंस का है। एक यूट्यूबर का दावा है कि उसने नए साल की रात को यूएफओ देखा था जिसका आकार तिकोना था। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नजर आ रहा
ऑब्जेक्ट एलियंस का एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ है।
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिखाई दे रही चीज अमेरिकी वायुसेना का जहाज हो सकता है। अब यह भी सवाल खड़ हो रहा है कि क्या सच में एलियंस हैं? क्योंकि कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है, लेकिन इसको लेकर किसी के पास कोई सबूत नहीं है।
Video door bell catches this triangle craft New Year’s Eve, St Albans, UK#ufotwitter pic.twitter.com/OcU27lkrJk