एलियंस (Aliens) के अस्तित्व को लेकर दुनिया में कई कई दावें जाते हैं। एलियंस को लेकर वैज्ञानिकों के मत भी एक नहीं हैं। एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) को लेकर समय-समय पर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। अब एक बार फिर दावा किया गया है कि सालों पहले ही एलियंस धरती पर आ चुके हैं और वह यहीं रह रहे हैं। अब इंसान को उनको खोजने के लिए दूसरे ग्रह पर जाने की जरूरत नहीं है।
अभी तक एलियंस के बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब इस बीच एक UFO शोधकर्ता ने दावा किया है कि एलियंस धरती पर आ गए हैं। शोधकर्ता ने इसका वीडियो भी जारी किया है और अपने दावे को सही बताने की कोशिश की है। ताइवान के शोधकर्ता स्कॉट सी वारिंग ने गूगल मैप के माध्यम से धरती पर एलियंस होने के सबूत दिखाए हैं। उन्होंने इसका वीडियो यूट्यूब चैनल यूएफओ साइटिंग्स डेली पर शेयर किया है। उनका कहना है कि इस तथ्य को छिपाकर रखा गया है।
2 of 3
सालों पहले धरती पर आ चुके हैं एलियंस
- फोटो : iStock
उनका कहना है कि गूगल मैप में कुछ नया नजर आया। इसके बाद जब मैप को वह पीछे ले गए, तो उन्होंने अंटार्कटिका में बर्फ पर बड़ी बड़ी लकीरें देखीं। उन्होंने बताया कि यह लकीरें दशकों पुरानी हो सकती हैं। उनका कहना है कि वहां खुदाई की गई है। गाड़ियां और ट्रैक्टर्स नजर आ रहे हैं जिनसे बड़ी खुदाई की गई है।
3 of 3
सालों पहले धरती पर आ चुके हैं एलियंस
- फोटो : iStock
UFO शोधकर्ता ने कहा कि एक एयरपोर्ट का ढ़ांचा भी दिख रहा है। देखने से लगता है कि वैज्ञानिक और सेना टीले की खुदाई करने के लिए इकट्ठा हुए हों। वह मानते हैं कि अंटार्कटिका में बर्फ में एक पुरानी विदेशी संरचना दिखाई दी है। UFO और एलियन की खोज के दौरान एक खास चीज देखी। स्कॉट ने बर्फ और टीले में एक स्ट्रक्चर देखा जो प्रभु जीसस क्राइस्ट ( Jesus Christ) की छवि थी।
यहां देखें वीडियो...