Aliens Can Make Human Clones: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने के बाद चर्चा में है। इसके अलावा वह अंतरिक्ष और एलियंस पर भी आए दिन बयान देते हैं। लेकिन अब उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने एक ऐसा काम किया है जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दरअसल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इंसानों के डीएनए को अंतरिक्ष भेजा है।
स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में डीएनए को इसलिए भेजा है ताकि धरती पर इंसान विलुप्त होने की कगार पहुंचे, तो फिर से इंसान को धरती पर लाया जा सके। इसके साथ ही भविष्य में अतंरिक्ष में इंसानी सभ्यता शुरू की जा सके। स्पेसएक्स ने अपने रॉकेट से एक 'टाइम कैप्सूल' में 500 से ज्यादा प्रजातियों के डीएनए अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेटशन पर भेजा है। क्रू-4 के मिशन 'बायोबैंक' में दो हजार से अधिक लोगों के डीएनए के सैंपल हैं। एलन मस्क की कंपनी की इस कोशिश ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है।
2 of 6
इंसानों के क्लोन बना सकते हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
स्पेसएक्स के अंतरिक्ष में डीएनए भेजने की खास वजह है। अतंरिक्ष से इंसानों के सैंपल को चांद पर भेजा जाएगा ताकि दुनिया के बाहर डीएनए के सैंपल को रिजर्व कर रखा जा सके। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लाइफशिप नाम की कंपनी की अंतरिक्ष में डीएनए को भेजने की कोशिश है।
3 of 6
इंसानों के क्लोन बना सकते हैं एलियंस!
- फोटो : Pixabay
कपंनी की तैयारी भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक जेनेटिक ब्लूप्रिंट बनाने का है। लाइफशिप ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेटशन पर सैंपल को एक नमूने के तौर पर भेजा गया है। कंपनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2023 तक चंद्रमा पर इंसान के डीएनए को भेजना है।
4 of 6
इंसानों के क्लोन बना सकते हैं एलियंस!
- फोटो : Pixabay
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जिस बायोबैंक में डीएनए को भेजा गया है उसका क्या होगा? इसकी जानकारी नहीं है। कंपनी ने भविष्य के लिए डीएनए टाइम कैप्सूल को बनाय है। उसने कहा है कि अगर हम लोगों में से कोई नहीं बचेगा, तो यह पता नहीं चल पाएगा कि बायोबैंक का क्या हुआ?
5 of 6
इंसानों के क्लोन बना सकते हैं एलियंस!
- फोटो : Pixabay
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह डीएनए भविष्य में किसी सभ्यता को मिल जाए और हमारे को ग्रह को एक बार फिर बनाने में इस्तेमाल करे। इंसानों को फिर से बनाने के लिए इस डीएनए का इस्तेमाल किया जाएगा।