फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Albert Einstein Birth Anniversary: आइंस्टीन के दिमाग के किए थे 200 टुकड़े, जानें वैज्ञानिक के बारे में रोचक तथ्य

Mon, 14 Mar 2022 07:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Albert Einstein Birth Anniversary interesting facts about who stole einsteins brain
आइंस्टीन के दिमाग के किए थे 200 टुकड़े - फोटो : Twitter @saumyadeep219

विज्ञान के इतिहास में 14 मार्च का दिन बेहद खास है। आज के ही दिन दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) का जन्म हुआ था। अपने अविष्कारों के लिए प्रसिद्ध अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म में हुआ था। भौतिकशास्त्री आइंस्टीन ने रिलेटिविटी की थ्योरी के बारे में दुनिया को समझाया था। उन्होंने कई अविष्कार किए हैं जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।



आइंस्टीन द्वारा बताई गईं कुछ बातें आज भी दुनिया के लोगों के लिए एक प्रेरणा की तरह हैं। आइंस्टीन ने कहा था कि ईश्वर कुछ नहीं है सिर्फ इंसान की कमजोरी को दिखाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके इन विचारों को कोई भी बात बदल नहीं सकती है। उन्होंने अपने लिखे पत्र में यह बातें कही हैं। तो आइए इस मौके पर जानते हैं महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

Albert Einstein Birth Anniversary interesting facts about who stole einsteins brain
आइंस्टीन के दिमाग के किए थे 200 टुकड़े - फोटो : Twitter @BIS_spaceflight
आइंस्टीन का सिर काफी बड़ा था

अल्बर्ट आइंस्टीन का जब जन्म हुआ, तो उनका सिर सामान्य बच्चों की तुलना काफी बड़ा था जो असामान्य था। उन दिनों मेडिकल साइंस का इतना विकास न होने की वजह से आइंस्टीन के बड़े सिर की वजह का पता नहीं चल पाया था। बड़ा होने के बाद आइंस्टीन की कुछ परिस्थितियों की वजह से उन्हें असामान्य बच्चा समझा जाता था। आइंस्टीन की मौत के बाद खुलासा हुआ कि उनका सिर इंसानों में एक अजूबा था। 
Albert Einstein Birth Anniversary interesting facts about who stole einsteins brain
आइंस्टीन के दिमाग के किए थे 200 टुकड़े - फोटो : Twitter @mrperfect000007

बेवकूफ बच्चों में होती थी गिनती

बताया जाता है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान आइंस्टीन की गिनती बेवकूफ बच्चों में की जाती थी। आइंस्टीन को टीचर बिल्कुल पसंद नहीं करते थे, क्योंकि वह सिर्फ गणित और विज्ञान में पास होते थे और बाकी विषयों में फेल हो जाते थे। टीचर उनको डांटते थे जिसका असर उनके ऊपर नहीं पड़ता था। एक बार टीचर ने उनके लिए गाली का इस्तेमाल भी किया था। गणित में कमजोर होने की वजह से टीचर ने उन्हें पढ़ाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनकी मां ने घर पर ही उनको पढ़ाया। एक दिन वह महान गणितज्ञ बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Albert Einstein Birth Anniversary interesting facts about who stole einsteins brain
आइंस्टीन के दिमाग के किए थे 200 टुकड़े - फोटो : Twitter @annamalai_k


जानिए कैसा था दिमाग

पैथोलोजिस्ट डॉ. थॉमस स्टोल्ट्ज हार्वे ने आइंस्टीन की मौत के बाद उनके दिमाग को अलग कर लिया था। इसके बारे में डॉ. थॉमस ने वैज्ञानिक के परिवार को जानकारी नहीं दी थी। अस्पताल की हजारों गुजारिश के बाद भी उन्होंने दिमाग को नहीं लौटाया और सालों तक वैसे ही रखा। मौत के 20 साल बीत जाने के बाद आइंस्टीन के बेटे हैंस अल्बर्ट की सहमति के बाद उन्होंने इस पर शोध की शुरुआत की। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि थॉमस ने आइंस्टीन के दिमाग के 200 टुकड़े कर दिए। 

विज्ञापन
Albert Einstein Birth Anniversary interesting facts about who stole einsteins brain
आइंस्टीन के दिमाग के किए थे 200 टुकड़े - फोटो : Twitter @Dhrubayogi

इसके बाद उन्होंने आइंस्टीन के दिमाग को अलग-अलग वैज्ञानिकों को दे दिया। इसकी वजह से अस्पताल ने उनको नौकरी से निकाल दिया था। हालांकि रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सामान्य लोगों की तुलना में आइंस्टीन के दिमाग में असाधारण सेल संरचना पाई गई थी। इसकी वजह से आइंस्टीन के दिमाग के पास असाधारण सोच थी। आइंस्टीन की आंखों को भी सुरक्षित रखा गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed