फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 7 सबसे आलीशान जेल, जहां मिलती है होटल जैसी सुविधाएं

Mon, 10 Aug 2020 08:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 10 Aug 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
7 most luxurious prisons in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए दोषियों को सजा देने के लिए जेल में रखा जाता है। जेल का नाम लेते ही आपके सामने काली सलाखें, अंधेरा, खराब खाना जैसी चीजों का दृश्य आ जाता होगा। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आज हम आपको दुनिया की सात सबसे आलीशान जेलों के बारे में बताएंगे, जहां कैदियों को रहने के लिए होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

7 most luxurious prisons in the world
नॉर्वे की बैस्टोय जेल - फोटो : सोशल मीडिया

नॉर्वे की बैस्टोय जेल
नार्वे में बोस्टोय द्वीप पर स्थित इस जेल में करीब 100 कैदी रहते हैं। इस जेल में रहने वाले कैदियों को हॉर्सराइडिंग, फिशिंग, टेनिस, सनबाथिंग, प्रिजन कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इतना ही नहीं कैदियों को खेती करने के लिए फार्म और रहने के लिए कॉटेज जैसी भी सुविधाएं दी जाती है। इस जेल में रहने वाले कैदी ये बात भूल जाते हैं कि वो जेल में हैं।

7 most luxurious prisons in the world
स्कॉटलैंड की एचएमपी एटिवेल - फोटो : सोशल मीडिया

स्कॉटलैंड की एचएमपी एटिवेल
इस जेल में कैदियों को सामान्य जीवन जीने और एक अच्छा इंसान बनाने की पूरी कोशिश की जाती है। यहां लगभग 700 कैदी रहते हैं। इस जेल में रहने वाले कैदियों को 40 सप्ताह तक उत्पादक कौशलता की ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 most luxurious prisons in the world
न्यूजीलैंड की ओटैगो करेक्शन्स फैसिलिटी - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड की ओटैगो करेक्शन्स फैसिलिटी
न्यूजीलैंड स्थित इस जेल में सुरक्षा मानक तो बहुत कड़े हैं, लेकिन कैदियों को सुख-सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। इस जेल में रहने वाले कैदियों को फार्मिंग, कुकिंग, लाइट इंजीनियरिंग जैसे कामों में दक्षता की ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन
7 most luxurious prisons in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्पेन की 'अरनजुएज जेल'
स्पेन की 'अरनजुएज जेल' अपने आप में अनोखी जेल है, क्योंकि यहां कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। साथ ही उनके लिए यहां स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है। दरअसल, इसके पीछे वजह ये है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें और माता-पिता भी उन्हें संभालना सीख सकें। यहां 32 ऐसे सेल हैं, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed