एक अच्छा संगीत सुनने से मन को बहुत शांति मिलती है। संगीत सुनने से कई बीमारियां भी ठीक होती हैं। इंसान तनाव मुक्त होता है और तरोताजा महसूस करता है। वैसे तो संगीत के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक फनकार इस दुनिया में हैं। मगर, जो संगीत का जादू तानसेन की गायकी में था, उस तरह का संगीत अभी तक कोई नहीं गा पाया। तानसेन के बारे में कहा जाता है कि जब वो अपना राग छेड़ते थे तो मौसम अपने आप बदल जाता था। उनकी गायकी से आसमान में बादल आ जाते और बरसने लगते थे। जब वो अपना राग दीपक गाते थे तो दीप अपने आप जल जाते थे। यही कारण है कि तानसेन को संगीत सम्राट भी कहा जाता है। तानसेन ने शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया। तानसेन गायक होने के साथ उच्च कोटि के वादक भी थे। जिन्होंने कई रागों का निर्माण किया। मगर, एक हैरान करने वाली बात बहुत कम लोग जानते हैं कि तानसेन बचपन में बोल नहीं पाते थे।
Magical Tree: इस अनोखे पेड़ की पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट, जानिए जादुई ट्री के बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन