फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Rocks: मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर, वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 24 Jan 2022 05:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Mars Rocks mysterious purple coating rocks found on mars scientist shocking reviles
मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर - फोटो : Twitter @IFLScience

दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। समय-समय पर वैज्ञानिक मंगल ग्रह के बारे में नए-नए खुलासे करते रहते हैं। आमतौर मंगल ग्रह लाल रंग का दिखाई देता है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर बैंगनी रंग के पत्थर की खोज की है। दरअसल इन पत्थरों पर बैंगनी रंग की परत है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेजेरो क्रेटर में हर तरफ ये बैंगनी रंग के छोटे और बड़े पत्थर मौजूद हैं। 



नासा के वैज्ञानिक अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि रहस्यमयी बैंगनी पत्थरों का निर्माण कैसे हुआ? या इन पत्थरों पर वैगनी रंग कैसे चढ़ गया। जियोकेमिस्ट एन ओलिला का कहना है कि पर्सिवरेंस रोवर से जो डेटा प्राप्त हुए हैं उससे इन रहस्यमयी रंगों के पत्थरों के बारे में कोई स्पष्ट जनाकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (एजीयू) में नेशनल जियोग्राफिक को यह जानकारी दी है। 

Mars Rocks mysterious purple coating rocks found on mars scientist shocking reviles
मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर - फोटो : Twitter @Only__Ange


मंगल ग्रह पर बैंगनी पत्थर मिलने से पहले हरे रंग के भी पत्थर मिल चुके हैं। साल 2016 में क्यूरियोसिटी रोवर ने माउंट शार्प के पास हरे रंग के पत्थरों की खोज की थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह पर अलग-अलग रंग के पत्थरों को खोजा है जिनमें कुछ न कुछ विभिन्नता है। एन ओलिला ने बताया है कि पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के ब्रैडली गार्सिन्की की टीम इन बैंगनी पर वला पत्थरों पर रिसर्च कर रही है। 

Mars Rocks mysterious purple coating rocks found on mars scientist shocking reviles
मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर - फोटो : Mars Rocks


मंगल ग्रह पर बैंगनी पत्थरों की तस्वीरें पर्सिवरेंस रोवर के मास्टकैम-z कैमरा और eye कैम ने ली थी। अब इन तस्वीरों के माध्यम ब्रैडली गार्सिन्की की टीम रहस्यमयी पत्थरों की जांच करेगी। ब्रैडली का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसे पत्थरों को नहीं देखा है और ना ही पर्सिवरेंस रोवर ने ऐसे पत्थरो की जांच की थी। हम इन्हें देखकर हैरान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Rocks mysterious purple coating rocks found on mars scientist shocking reviles
मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर - फोटो : iStock

तो वहीं जियोकेमिस्ट एन ओलिला की टीम पत्थरों के ऊपर की परत को पिघलाकर पत्थर और बैंगनी परत की जांच करेगी। टीम पत्थरों को पर्सिवरेंस सुपरकैम के माध्यम से लेजर शूट कर पिघलाएगी। शुरुआती जांच के बाद वैज्ञानिकों ने बताया है कि पत्थरों पर चढ़े बैंगनी परत मुलायम हैं और रासायनिक तौर पर अलग हैं। पत्थर की अंदरुनी परत दूसरी तरह की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, हो सकता है कि हाइड्रोजन और मैग्नीशियम के मिश्रण से यह परत बन गई हो। 

विज्ञापन
Mars Rocks mysterious purple coating rocks found on mars scientist shocking reviles
मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के रहस्यमयी पत्थर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिक यह जांच कर रहे हैं कि लाल ग्रह पर बैंगनी रंग के परत वाले पत्थर कहां से आए। इन पत्थरों पर बैंगनी रंग कैसे चढ़ा? वैज्ञानिकों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं ये कोई सुक्ष्मजीव तो नहीं है। इस जीव ने सूर्य की तीव्र रेडिएशन से बचाने के लिए अपने ऊपर कोटिंग चढ़ा ली हो। अब जांच के बाद ही इन रहस्यमयी पत्थरों के बारे में पता लग पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed