{"_id":"5d28585f8ebc3e6cf35f955e","slug":"6-year-old-boy-done-3270-push-ups-in-only-2-hours-in-russia-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप, बन गया रिकॉर्ड, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप, बन गया रिकॉर्ड, वीडियो वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस में एक छह साल के बच्चे ने अपने हुनर से सभी को हैरान कर दिया है। इब्राहिम लियानोव नाम के बच्चे ने महज दो घंटे में 3270 पुश-अप मारे और एक रिकॉर्ड बना दिया। इब्राहिम की इस उपलब्धि को रशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। बच्चे के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के एक स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब चिंगिज ने इब्राहिम की इस उपलब्धि से खुश होकर पुरस्कार के तौर पर उसे एक घर देने की घोषणा की है। इब्राहिम और उसके पिता इस क्लब के सदस्य भी हैं।
3 of 5
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : Social media
बताया जा रहा है कि इब्राहिम का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का है। इसके लिए वह हर रोज पुश-अप मारते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पांच साल के बच्चे ने मारे 4105 पुश-अप
- फोटो : Social media
बता दें कि पिछले साल रूस के ही एक पांच साल के बच्चे ने बिना रूके 4105 पुश-अप मार कर रिकॉर्ड बनाया था। उसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी रमजान काडेरोव ने इनाम के तौर पर एक मर्सिडीज कार दी थी, जिसकी कीमत 24 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 5
छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप
- फोटो : Youtube
रमजान काडेरोव इब्राहिम से भी काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि इब्राहिम ने जो किया, वो बेहद ही मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है जल्द ही इब्राहिम के पिता को जिम जाने के लिए किराये पर कार नहीं लेनी पड़ेगी। उनके पास खुद की कार होगी।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।