फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप, एक तो बिना काटे ही सुला सकता है मौत की नींद

Sat, 14 Nov 2020 07:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 14 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
5 most poisonous snake in the world who are responsible for quick human death
प्रतीकात्मक तस्वीीर - फोटो : सोशल मीडिया

सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। वैसे तो दुनिया में सांपों की 2500-3000 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रजातियां बेहद ही जहरीली हैं। भारत में जहरीले सांपों की 69 प्रजातियां ही ज्ञात हैं, जिनमें से 29 समुद्री सांप और 40 स्थलीय यानी जमीन पर रहने वाले सांप हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे जहरीले और घातक सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर काट लें तो इंसान का मरना एकदम तय है।

5 most poisonous snake in the world who are responsible for quick human death
इनलैंड ताइपन सांप - फोटो : सोशल मीडिया

इंनलैंड ताइपन
इंनलैंड ताइपन जमीन पर रहने वाला सांप है, जो बेहद ही जहरीला होता है। इसकी एक बाइट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है, जो एक ही झटके में 100 इंसानों को मौत की नींद सुला सकता है। इसका जहर कोबरा की तुलना में 50 गुना अधिक खतरनाक होता है।

5 most poisonous snake in the world who are responsible for quick human death
ब्लैक माम्बा सांप - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक माम्बा
अफ्रीका में पाए जाने वाले ब्लैक माम्बा धरती पर सबसे तेज चलने वाला सांप होते हैं, जो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकते हैं। वैसे तो ब्लैक मांबा का सिर्फ एक मिलीग्राम जहर ही किसी इंसान को मारने के लिए काफी है, लेकिन यह सांप जब किसी पर हमला करता है तो उसे लगातार 10-12 बार काटता है और 400 मिलीग्राम तक जहर उसके शरीर में छोड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most poisonous snake in the world who are responsible for quick human death
ईस्टर्न ब्राउन स्नेक - फोटो : सोशल मीडिया

इस्टर्न ब्राउन स्नेक
यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, जो बेहद ही जहरीला होता है। कहते हैं कि इसके जहर का 14,000वां हिस्सा ही किसी इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है।

विज्ञापन
5 most poisonous snake in the world who are responsible for quick human death
समुद्री सांप - फोटो : सोशल मीडिया

सी स्नेक (समुद्री सांप)
सी स्नेक या समुद्री सांप दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। कहते हैं कि इस सांप के जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदें ही 1000 इंसानों को मौत की नींद सुला सकती हैं। हालांकि, ये सांप समुद्र में ही पाए जाते हैं। इस वजह से आम इंसान इनके शिकार नहीं होते हैं, लेकिन मछली पकड़ते वक्त मछुआरे इनका शिकार हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed