फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की वो खतरनाक जगहें, जहां लोगों का बसेरा देख नहीं होगा यकीन

Wed, 17 Feb 2021 08:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 17 Feb 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
5 most dangerous and weird places where people lives
रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

धरती पर ऐसी कई रहस्यमय और अजीबोगरीब जगहें हैं, जहां लोगों का रहना तो दूर वहां इंसान का पहुंचना भी बेहद मुश्किल भरा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी ही रहस्यमय जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको ये विश्वास हो जाएगा कि आखिर कितनी भी खतरनाक जगह क्यों न हो, इंसान अपना निवास स्थान बना सकता है।

5 most dangerous and weird places where people lives
अल हजराह, यमन - फोटो : सोशल मीडिया

अल हजराह
यमन के हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है, जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे 12वीं सदी का माना जाता है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।

5 most dangerous and weird places where people lives
सीफोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सीफोर्ट, सीलैंड
समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है, उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीब है। कुछ लोगों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे राज्य का दर्जा भी दिया था। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट, ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। पहले सीलैंड का अपना पासपोर्ट और मुद्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most dangerous and weird places where people lives
पोन्टे वेकियो, इटली - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्टे वेकियो, इटली
पोन्टे वेकियो इटली के फिरेन्डे शहर के यादगार पुलों में से एक है। इसे पुराने ब्रिज (ओल्ड ब्रिज) के नाम से जाना जाता है। आर्नो नदी पर बने इस पुल का निर्माण सन् 1345 में उस वक्त हुआ था, जब नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे। कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
5 most dangerous and weird places where people lives
कप्पादोकिया, तुर्की - फोटो : सोशल मीडिया

कप्पादोकिया, तुर्की
तुर्की के प्राचीन अनाटोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक मानी जाती है। कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व छठवीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है। ये जगह यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed