फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो 5 देश, जो बदल चुके हैं अपनी राजधानी, कहीं जगह की कमी तो कहीं था भूकंप का खतरा

Sun, 06 Dec 2020 07:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 06 Dec 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
5 Countries Of World Changed Their Capital Know Reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली है, लेकिन बात अगर इतिहास की करें तो पहले भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) हुआ करती थी। 13 फरवरी, 1931 को दिल्ली को आधिकारिक तौर पर राजधानी घोषित कर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से दिल्ली देश के मध्य में स्थित था। उसी समय से लेकर अब तक भारत की राजधानी दिल्ली ही है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने खास वजहों से अपनी राजधानी बदल दी।

5 Countries Of World Changed Their Capital Know Reasons
ब्राजील का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील
करीब 200 साल तक रियो डि जेनेरो ब्राजील की राजधानी  था, लेकिन 1960 में ब्राजीलिया को देश की नई राजधानी बना दिया गया। इसके पीछे वजह ये थी कि रियो डि जेनेरो बहुत भीड़भाड़ वाला शहर है और यहां सरकारी भवन भी काफी दूर थे। इसके अलावा यहां ट्रैफिक की समस्या भी बहुत रहती थी।

5 Countries Of World Changed Their Capital Know Reasons
बोलीविया का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

बोलिविया
वैसे तो संवैधानिक तौर पर बोलिविया की राजधानी सुक्रे है, लेकिन सरकारी परिसर ला पाज में स्थित है। वर्ष 1899 तक संसद से लेकर सबकुछ सुक्रे में ही था, लेकिन गृहयुद्ध के बाद सभी तरह के सरकारी दफ्तरों को ला पाज में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, देश की न्यायपालिका अभी भी सुक्रे में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Countries Of World Changed Their Capital Know Reasons
नाइजीरिया का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

नाइजीरिया
1914 में लागोस नाइजीरिया की राजधानी बना था। एक अक्टूबर, 1960 को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद तक यह शहर देश की राजधानी बना रहा। बाद में साल 1976 में नाइजीरिया के राष्ट्राध्यक्ष जनरल मुर्तला मोहम्मद ने घोषणा की कि अबुजा को राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। 12 दिसंबर, 1991 को आधिकारिक तौर पर अबुजा को नाइजीरिया की राजधानी घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
5 Countries Of World Changed Their Capital Know Reasons
म्यांमार का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

म्यांमार
पहले बर्मा नाम से जाने जाने वाले म्यांमार की राजधानी फिलहाल नैप्यीदा है। इससे पहले साल 1948 से लेकर छह नवंबर, 2005 तक यांगून (रंगून) देश की राजधानी हुआ करता था, लेकिन बाद में देश के सैन्य शासकों ने इसकी राजधानी बदल कर नैप्यीदा कर दी। हालांकि इसके पीछे का कारण नहीं बताया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed