फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

400 साल पुराने इस मंदिर में रोबोट बना पुजारी, लोगों को दे रहा है ऐसी सीख

Sat, 17 Aug 2019 10:38 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
400 year old Buddhist Temple in Japan puts faith in Robot Priest
रोबोट पुजारी - फोटो : Youtube/KansaiWalkerCH

आमतौर पर मंदिरों में पुरुष ही पुजारी होते हैं। हालांकि कहीं-कहीं महिलाएं भी पुजारी का काम करती हैं, लेकिन क्या कभी आपने किसी रोबोट को पुजारी का काम करते देखा है? जी हां, जापान में एक 400 पुराने बौद्ध मंदिर में रोबोट को पुजारी नियुक्त किया गया है। 

400 year old Buddhist Temple in Japan puts faith in Robot Priest
रोबोट पुजारी - फोटो : Youtube/KansaiWalkerCH

इस रोबोट का नाम एंड्रॉयड कैनन है, जिसे क्योटो के कोदाइजी मंदिर में रखा गया है। यह रोबोट मंदिर में हाथ जोड़कर प्रार्थना करता है और वहां आने वाले श्रद्धालुओं को दया और करुणा के बारे में सीख देता है। वहीं, मंदिर के अन्य पुजारी इस काम में रोबोट की सहायता करते हैं। 

400 year old Buddhist Temple in Japan puts faith in Robot Priest
रोबोट पुजारी - फोटो : Youtube/KansaiWalkerCH

मंदिर के एक पुजारी टेन्शो गोटो का कहना है कि यह रोबोट कभी नहीं मरेगा। यह समय के साथ खुद को और विकसित करता जाएगा। यहीं इस रोबोट की खासियत है। रोबोट से हमें उम्मीद है कि बदलते बौद्ध धर्म के अनुसार यह अपने ज्ञान में वृद्धि करेगा, ताकि लोगों को उनके सबसे कठिन मुसीबतों से दूर होने में मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
400 year old Buddhist Temple in Japan puts faith in Robot Priest
रोबोट पुजारी - फोटो : Youtube/KansaiWalkerCH

यह रोबोट पुजारी करीब छह फीट लंबा है, जिसके हाथ, चेहरे और कंधे को बिल्कुल इंसानी त्वचा से मिलते-जुलते सिलिकॉन से बनाया गया है। हालांकि देखने पर यह पता चल जाता है कि ये एक रोबोट है। 

विज्ञापन
400 year old Buddhist Temple in Japan puts faith in Robot Priest
रोबोट पुजारी - फोटो : Youtube/KansaiWalkerCH

इस रोबोट को बनाने में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसे ओसाका विश्वविद्यालय के मशहूर रोबोटिक्स प्रोफेसर और जेन टेंपल (मंदिर) के सहयोग से बनाया गया है। यह रोबोट लोगों को क्रोध और अहंकार के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed