अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो चीन का ये ग्लास ब्रिज आपके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं होगा। इस ब्रिज पर लोग रोमांच के लिए आते हैं, लेकिन डर के मारे यहां आने वालों का रोमांच कोसों दूर भाग जाता है।
इस पुल पर चढ़ने से पहले भगवान को याद कर लें, होश फाख्ता करने वाली तस्वीरें
लगातार एडवेंचर की लोकप्रियता के बढ़ने के कारण चीन में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर कांच के पुल तैयार किए जा रहे हैं। हाल में ही हुनान प्रांत के तियानमेन नेशनल पार्क की ऊंची पहाड़ी पर नया ब्रिज तैयार किया गया है।
इस पुल पर चढ़ने से पहले भगवान को याद कर लें, होश फाख्ता करने वाली तस्वीरें
यह ब्रिज पूरी तरह से कांच का बना हुआ है। पहाड़ के किनारे पर बनाए जाने के कारण इस पुल पर लोगों को बेहद डर लगता है।
इस पुल पर चढ़ने से पहले भगवान को याद कर लें, होश फाख्ता करने वाली तस्वीरें
इस पुल को कॉयलिंग ड्रैगन क्लिफ तियानमेन पहाड़ पर बनाया गया है। जमीन से इस पुल की ऊंचाई 4,600 फीट है।
इस पुल पर चढ़ने से पहले भगवान को याद कर लें, होश फाख्ता करने वाली तस्वीरें
खास बात ये है कि खतरनाक दिखने वाला कांच का यह पुल एक बार में दर्जनों लोगों का भार उठा सकता है।