हर किसी का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो। कुछ लोग प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी घर खरीदते हैं ताकि बाद में उसे ज्यादा कीमत पर बेच सकें। ऐसे में हर इंसान मेहनत से पैसा कमाता है जिससे वो अपनी एक प्रॉपर्टी का मालिक बन सके। यही कारण है कि आजकल प्रॉपर्टी का बाजार खूब फल फूल रहा है। आज के समय में लोग अपने पैसों को प्रॉपर्टी में निवेश भी करते हैं, क्योंकि ये फायदे का सौदा भी होता है। वैसे तो प्रॉपर्टी आज के समय में काफी महंगी होती जा रही है। प्रॉपर्टी की लोकेशन, लोकैलिटी, उसके आस-पास स्कूल, अस्पताल, बाजार जैसी सुविधाएं उसकी कीमत को बढ़ा देती हैं। यही कारण है कि शहरों में मिलने वाली प्रॉपर्टी महंगी होती जा रही है और शहर के बाहर थोड़ी सस्ती प्रॉपर्टी मिलती है। ऐसे में एक ऐसी ही प्रॉपर्टी इनदिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि ये प्रॉपर्टी कहां है.........
2 of 5
सैकड़ों साल पुराना घर बिक रहा है करोड़ों में- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये प्रॉपर्टी यूनाइटेड किंगडम में है और ऑनलाइन बिक रही है। जब आप इसकी कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। लगभग 250 साल पुराना ये घर ऑनलाइन 4 करोड़ 5 लाख रुपए में बिक रहा है। इसकी घर की सबसे खास बात ये है कि बाहर से देखने पर ये किसी पुरानी हवेली जैसा दिखाई देता है, लेकिन अंदर से देखने पर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा।
3 of 5
सैकड़ों साल पुराना घर बिक रहा है करोड़ों में- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यूनाइटेड किंगडम के नार्थअंबरलैंड में बना ये घर खरीदने वालों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। ये घर साल 1700 के दशक में बनकर तैयार हुआ था। इसे नीलामी के लिए Rightmove नाम की वेबसाइट पर इनिगो नाम के व्यक्ति ने बेचने के लिए शेयर किया है। अभी इस घर के मालिक का नाम टॉड हैंसन है। टॉड एक आर्टिस्ट है और उन्होंने ही इस घर में ऐसी कलाकारी की है जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। बाहर से किसी खंडहर जैसे दिखने वाले इस घर की दीवारों के अंदर एक राज है जो सिर्फ इसे खरीदने वाले को ही पता चल सकता है।
4 of 5
सैकड़ों साल पुराना घर बिक रहा है करोड़ों में- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस घर में 5 बेडरूम और दो बाथरूम हैं। इस घर का नाम Waxwing रखा गया है। दरअसल, इस घर को एक व्यापारी ने अपने व्यापार करने के लिए साल 1750 में बनवाया था, क्योंकि इस घर के पास एक नदी बहती थी जो व्यापारी के लिए काफी फायदेमंद थी। इसके बाद इस घर को आर्टिस्ट टॉड ने खरीद लिया और इसे अपने आर्ट से एक अलग ही रूप दे दिया। टॉड ने इसके दो कमरों को बेहद ही खास बना दिया है।
5 of 5
सैकड़ों साल पुराना घर बिक रहा है करोड़ों में- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप कला को पसंद करते हैं तो ये घर आपको जरूर पसंद आएगा। हालांकि, इस घर को अपनी जरूरत के हिसाब से बदला भी जा सकता है। जब कोई घर को अंदर से देख रहा है तो खरीदने में रुचि दिखा रहा है।