सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं वायरल होती रहती हैं, जिसे सुनकर हम और आप हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना मिशिगन से आई है, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। जहां, एक बीस साल के युवक ने मौत को मात दे दी। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो विश्वास नहीं कर पा रहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : डेमो
रिपोर्ट के अनुसार माइकल प्रुइट को बिजली का झटका लग गया था जिसके कारण उनकी सांस बीस मिनट तक चलना बंद हो गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने प्रुइट को बिजली के ढटके देकर वापस जिंदा किया। माइकल प्रुइट अपने परिवार के साथ टेलर में रहता है।
लिवोनिया में वह अपने सौतेले पिता के साथ एक घर में काम कर रहा था। इस दौरान वह एक धातु की सीढ़ी लेकर जा रहा था। उसी वक्त एक जीवित विद्युत तार छू गया। प्रुइट ने बताया कि मुझे याद है कि उस सीढ़ी को पकड़ते हुए फिर हिलते हुए और कुछ भी नहीं। असके बाद घर के मालिक ने एमरजेंसी नंबर पर फोन किया और सीपीआर शुरू किया। अस्पताल ले जाने के दौरान डिफिब्रिलेटर का उपयोग करके आदमी को पुनर्जीवित करने की कोशिश की।
अस्पताल के ट्रामा सेवाओं के निदेशक बारबरा स्मिथ ने कहा कि पुनर्जीवित होने से पहले प्रुइट बीस मिनट के लिए मृत था। प्रुइट का फिर से जिंदा होना एक चमत्कार है। क्योंकि मस्तिष्क की कोशिकाएं पांच मिनट से भी कम समय में ऑक्सीजन की कमी से मरना शुरू कर देती हैं।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रुइट ने किसी भी मस्तिष्क के फंक्शन को नहीं खोया। ब्यूमोंट अस्पताल की डॉ एंजल चुडलर ने कहा, 'वे इस नौजवान युवा को लेकर आए जिसके कोई भी संकेत नहीं मिले रहे थे, जिससे लगे कि वह जिंदा है।' मैंने अपनी टीम से कहा, 'हम उसे वापस जिंदा ला रहे हैं।' और फिर, मैंने उनसे कहा, 'तुमको वापस आना होगा!'