{"_id":"5d17570c8ebc3e3cbb3e8397","slug":"virat-kohli-unveils-new-orange-india-jersey-against-england-in-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नारंगी जर्सी में दुनिया के सामने आए कोहली, नई जर्सी को 10 में से दिए इतने नंबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नारंगी जर्सी में दुनिया के सामने आए कोहली, नई जर्सी को 10 में से दिए इतने नंबर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नई जर्सी के साथ विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 में 30 मई को टीम इंडिया नए कलेवर के साथ उतरने वाली है। मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टीम अपनी परंपरागत नीली जर्सी की बजाय नारंगी जर्सी में नजर आएगी। शुक्रवार को सबसे पहली बार इस जर्सी से पर्दा उठा। अब मैच से ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार को विराट कोहली मीडिया के सामने जर्सी लेकर आए।
2 of 4
ऑरेंज जर्सी के साथ विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में जर्सी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जर्सी काफी पसंद आई। यह काफी अच्छी है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि नीली जर्सी ही टीम इंडिया की पहचान रहे। कोहली ने कहा कि एक मैच के लिए यह जर्सी ठीक है।
3 of 4
ऑरेंज जर्सी के साथ विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली ने ऑरेंज जर्सी को 10 में से 8 अंक दिए. उन्होंने कहा, 'यह काफी अच्छी दिख रही है। इसकी चमक गजब की है। एक मैच के लिए काफी अच्छी है. यह एक स्मार्ट किट है।' हालांकि कोहली ने साफ कर दिया कि वे चाहते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी नीले ही रंग ही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया की नई जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह जर्सी सामने से गहरे नीले रंग की है जबकि पीछे और बगल से पूरी तरह ऑरेंज कलर में रंगी हुई है। जब कोहली से पूछा गया कि क्या वे आगे भी इसी जर्सी को जारी रखना चाहेंगे तो कोहली ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि हमें सभी मैचों के लिए जर्सी बदलना चाहिए क्योंकि हमारा रंग नीला है, इसे ही रखना चाहिए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।