फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र 15 साल लेकिन दिखती थी 60 की, लोगों के तानों से तंग आकर लड़की ने किया कुछ ऐसा

Tue, 04 Feb 2020 04:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 Feb 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
15 years old Girl looked like she was 60 surgery gives her a new face
जियाओफेंग नाम की लड़की - फोटो : Shenyang Sunline Plastic Surgery Hospital

आपने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' तो देखी होगी, जिसमें वो रहते तो कम उम्र के हैं, लेकिन लगते बूढ़े हैं। चीन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की, जिसकी उम्र 15 साल है, लेकिन दिखने में वो किसी 60 साल की महिला की तरह लगती थी। इस कारण उसे स्कूल से लेकर हर जगह लोगों के तानों का सामना करना पड़ता था। इससे तंग आकर उसने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली।

15 years old Girl looked like she was 60 surgery gives her a new face
पा फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार - फोटो : twitter

इस लड़की का नाम जियाओफेंग है। दरअसल, जियाओफेंग प्रोजेरिया नाम की बीमारी की शिकार हैं। प्रोजेरिया एक दुर्लभ प्रोग्रेस्वि जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें बच्चों की उम्र तेजी से बढ़ने लगती है और वो कम उम्र में ही अधिक के दिखने लगते हैं। फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन वे जिस बच्चे को किरदार निभाया था, उसको भी यही बीमारी थी। बता दें कि प्रोजेरिया पीड़ित बच्चों की उम्र औसतन 12 साल ही होती है, लेकिन कुछ-कुछ बच्चे 20 साल तक भी जिंदा रहते हैं।

15 years old Girl looked like she was 60 surgery gives her a new face
प्रोजेरिया से पीड़ित जियाओफेंग - फोटो : Shenyang Sunline Plastic Surgery Hospital

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियाओफेंग के पिता ने बताया कि जब वो एक साल की थी, तभी उसके चेहरे पर प्रोजेरिया का असर दिखने लगा था। अचानक उसकी उम्र बढ़ी हुई लगने लगी और चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ गईं। इस कारण उसे स्कूल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाकी बच्चे उसे चिढ़ाते थे। यहां तक कि क्लास में कोई उसके साथ बैठना तक नहीं चाहता था। आखिरकार उसे तंग आकर स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद जब यह खबर आसपास के इलाकों में पहुंची तो कई संस्थान जियाओफेंग की मदद के लिए आगे आए और पैसे इकट्ठे किए, जिससे जियाओफेंग की सर्जरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
15 years old Girl looked like she was 60 surgery gives her a new face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी महीने के अंतिम हफ्ते में जियाओफेंग की सर्जरी हुई और उसके चेहरे से अतिरिक्त फैट हटाया गया। सर्जरी करने वाली डॉक्टर शी लिंग्जी ने बताया कि जियाओफेंग के चेहरे से करीब सात सेंटीमीटर त्वचा हटाई गई। साथ ही नाक और मुंह के पास जो अतिरिक्त त्वचा थी, उसे भी हटाकर ठीक किया गया। अब जियाओफेंग स्कूल जाने के लिए तैयार हैं। वह कहती हैं कि अब मुझे लोग खूबसूरत कहें या ना कहें, लेकिन कम से कम वो मुझे बाकी बच्चों की तरह ही समझें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed