12 साल की उम्र में बच्चे सिर्फ खेल कूद पर ध्यान देते हैं और अपने खर्चों के लिए ज्यादातर अपने माता-पिता पर निर्भर होते हैं लेकिन सोचिए कि महज 12 साल की उम्र में कोई करोड़ों का मालिक बन जाए वह भी खुद के कमाए पैसों से। तो सुनकर हैरानी होना लाजिमी है। आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताएंगे, जिसने सिर्फ 12 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई कर ली है। इस लड़के का नाम बेन्यामिन अहमद है, जो ब्रिटेन में रहते हैं। बेन्यामिन अहमद से जुड़ी एक और बात आपको हैरान कर देगी कि उन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र में ही कोडिंग सीखना शुरु कर दी थी, और आज इसकी वजह से वह करोड़ो रुपये के मालिक हैं। तो चलिए जानते हैं कि बेन्यामिन अहमद ने ये सब कैसे किया।
अजब-गजब: 12 साल लड़का का बना करोड़ों का मालिक, जानिए कैसे किया इतना बड़ा कमाल
रिलीज किया था एनएफटी कलेक्शन
बेन्यामिन अहमद ने इतनी छोटी उम्र में ही एक व्हेल थीम का एनएफटी कलेक्शन रिलीज किया है। उनका यह कलेक्शन कुछ ही घंटो में बिक गया, जिसके लिए उन्हें तकरीबन 1 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसके बाद उनके बाकी वेंचर भी काफी सफल हुए और उन्होंने कुछ ही महीनों में लगभग 8 करोड़ तक की कमाई कर ली। इस तरह से बेन्यामिन अहमद सिर्फ 12 साल की उम्र में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।
खुद के पास नहीं है कोई खाता
बेन्यामिन अहमद करोड़ों के मालिक हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि उनके पास कोई अपना कोई खाता नहीं है। अब आप सोचेंगे कि आखिर इतने पैसे कहां पर रखें होंगे तो आपको बता दें कि बेन्यामिन के सारे पैसे इथेरियम नाम के क्रिप्टो करेंसी में हैं। बेन्यामिन ने द सन से बातचीत में कहा कि अभी वह अपनी स्किल और एक्सपीरिएंस को और डेवलप करना चाहता है। विदेशों से लेकर देश में भी अब क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने वालों की संख्या खासा बढ़ गई है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये रिस्की है और एक दिन सारा पैसा डूब सकता है। इस बारे में बेन्यामिन कहते हैं कि यह फ्यूचर करेंसी है और फिलहाल वह अपने पैसे भी क्रिप्टो में ही रखेंगे।
क्या होता है एनएफटी कलेक्शन-
एनएफटी को अगर आसान शब्दों में समझा जाए तो यह एक तरह की डिजिटल संपत्ति होती है, जिसे खरीदा और बेचा भी जा सकता है।
बेन्यामिन ने बताया कि स्कूल के दोस्त भी उनके काम के बारे में जानते हैं और इसके लिए दोस्तों ने उन्हें बधाई भी दी है। वह कहते हैं कि हालांकि मैं ये सोचता हूं कि कई लोग अभी भी इसे नहीं समझते हैं। बहुत सारे लोग मेरी कहानी जानते हैं और मुझे इस बात से खुशी होती है कि मेरी वजह से बहुत सारे लोग एनएफटी के बारे में सीख रहे हैं। बेन्यामिन के पिता का इमरान का कहना है कि उसके लिए ये वेंचर कभी पैसा कमाने का जरिया नहीं था वह इसे सिर्फ अपनी नॉलेज के लिए कर रहा था और पैसे बोनस हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उनके बच्चे वह काम करें जिसमें उन्हें मजा आता हो और वही उस पर ज्यादा से ज्यादा समय दें।