Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
11 year old indian origin girl anushka dixit is smarter than Albert Einstein and Stephen Hawking
{"_id":"5d2300158ebc3e6ccb57ce5f","slug":"11-year-old-indian-origin-girl-anushka-dixit-is-smarter-than-albert-einstein-and-stephen-hawking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया में सबसे तेज है इस भारतीय बच्ची का दिमाग, आइंस्टीन और हॉकिंग भी हैं पीछे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया में सबसे तेज है इस भारतीय बच्ची का दिमाग, आइंस्टीन और हॉकिंग भी हैं पीछे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अल्बर्ट आइंस्टीन-अनुष्का दीक्षित-स्टीफन हॉकिंग
- फोटो : Social media/SWNS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को दुनिया में सबसे तेज माना जाता है, लेकिन भारत की एक 11 साल की बच्ची ने इनको भी पीछे छोड़ दिया है। तकनीकी तौर पर इस भारतीय बच्ची का दिमाग अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी तेज है। ऐसे में कह सकते हैं कि यह बच्ची दुनिया में सबसे तेज है।
2 of 6
अनुष्का दीक्षित
- फोटो : SWNS
इस बच्ची का नाम अनुष्का दीक्षित है। अनुष्का ने मेंसा आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए हैं, जो इस टेस्ट का सर्वाधिक अंक है। माना जाता है कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग का आईक्यू स्कोर 160 था, लेकिन इस बच्ची ने उनसे दो अंक ज्यादा हासिल किए हैं।
3 of 6
अनुष्का दीक्षित अपनी मां के साथ
- फोटो : SWNS
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का ने पूरा पीरियोडिक टेबल महज 40 मिनट में याद कर लिया था। उनकी मां बताती हैं कि वो हमेशा से ही काफी तेज रही है। उसने महज 6 महीने की उम्र में ही बोलना शुरू कर दिया था। वह टीवी पर विज्ञापन देख-सुनकर उसे दोहराने लगी थी। वह बताती हैं कि अनुष्का ने एक साल की उम्र में ही सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम याद करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुष्का दीक्षित
- फोटो : Facebook/Arti Dixit
अनुष्का अपने माता-पिता के साथ लंदन में रहती हैं। उनकी मां आरती दीक्षित गृहिणी हैं जबकि उनके पिता नीरज दीक्षित प्रवर्तन अधिकारी हैं। अनुष्का बताती हैं कि टेस्ट में उनसे कुल 28 सवाल पूछे गए थे, जिसका जवाब चार मिनट में देना था। पहले तो उन्हें लगा कि उन्होंने एक सवाल का गलत जवाब दिया है, लेकिन जब टेस्ट के नंबर आए तो उसे देखकर वह चौंक गईं। उन्हें सर्वाधिक अंक मिले थे।
विज्ञापन
5 of 6
अनुष्का दीक्षित
- फोटो : Facebook/Arti Dixit
यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन में आयोजित हुए इस टेस्ट में अनुष्का सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी थीं। उनके आसपास जितने भी लोग बैठे थे, सभी की उम्र 30 साल से लेकर 60 साल के बीच थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।