फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamaha: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हुआ 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ट्रैक डे इवेंट, 2000 से ज्यादा ग्राहक हुए शामिल

Mon, 10 Oct 2022 03:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Yamaha organizes The Call of the Blue track day event at Buddh International Circuit
Yamaha Track day event at Buddh International Circuit - फोटो : Yamaha
'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन के तहत इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष ट्रैक डे इवेंट का आयोजन किया। चेन्नई में मद्रास मोटर रेसट्रैक और कोयंबटूर में कारी मोटर स्पीडवे पर आयोजित ट्रैक डे के बाद यह कंपनी का तीसरा ट्रैक डे इवेंट है। 
Yamaha organizes The Call of the Blue track day event at Buddh International Circuit
Yamaha Track day event at Buddh International Circuit - फोटो : Yamaha
ग्राहकों को अपने यामाहा प्रोडक्ट्स के साथ रेस ट्रैक पर राइडिंग का एक्सपीरियंस देने के लिए इस खास राइड का आयोजन किया गया था। इससे उन्हें लीन एंगल्स, हाई स्पीड कॉर्नरिंग, ब्रेकिंग और बॉडी मूवमेंट जैसे कई पैरामीटर को समझने में मदद मिली। ग्राहकों को YZF-R15V4 और YZF-R15M के क्विक शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को जानने का भी मौका मिला, जो हाई स्पीड स्ट्रेट लाइन्स और कॉर्नर एग्जिट के मामले में सबसे प्रभावी फीचर्स साबित हुए। कुल मिलाकर, ट्रैक डे ने यामाहा ग्राहकों को अपने मॉडल्स की वास्तविक क्षमता का अनुभव करने का मौका दिया, साथ ही उन्होंने सार्वजनिक सड़कों से इतर रेसट्रैक पर राइडिंग के अंतर को भी जाना। 
Yamaha organizes The Call of the Blue track day event at Buddh International Circuit
Yamaha Track day event at Buddh International Circuit - फोटो : Yamaha
इवेंट का एक अन्य प्रमुख आकर्षण 'द कॉल ऑफ द ब्लू वीकेंड' इवेंट भी था। यह कस्टमर एंगेजमेंट एक्टिविटी यानी ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम था, जिसमें यामाहा ने ड्रैग रेस, जिमखाना राइड और स्लो स्पीड बैलेंसिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां आयोजित कीं। ग्राहकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए यामाहा R1 और MT-09 सुपरबाइक्स की टेस्ट राइड, यामाहा प्रोडक्ट रेंज के डिस्प्ले और एक्सेसरीज एवं अपैरल्स जोन की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन का एक अन्य आकर्षण स्टाइलिंग जोन था, जिसमें ग्राहकों ने विभिन्न प्रकार की फेस पेंटिंग और टैटू आर्ट में भाग लिया। यामाहा के आधिकारिक मोटोजीपी पार्टनर मॉन्स्टर एनर्जी ने यह सुनिश्चित किया रेसट्रैक पर यामाहा के रोमांचक, स्टाइलिश और स्पोर्टी मॉडल्स के एक्शन को देखते हुए तरोताजा महसूस करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha organizes The Call of the Blue track day event at Buddh International Circuit
Yamaha Track day event at Buddh International Circuit - फोटो : Yamaha
इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक यामाहा प्रशंसकों ने भाग लिया। इस दौरान YZF-R3, YZF-R15, MT-15, FZ रेंज और AEROX 155 के कुल 400 ग्राहकों ने ट्रैक राइड में हिस्सा लिया। ट्रैक डे इवेंट मजबूत रेसिंग विरासत के साथ रोमांचक ब्रांड के रूप में अपनी ग्लोबल इमेंज बनाने के लिए यामाहा द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिससे ग्राहकों को गर्व और अपनेपन का अनुभव होता है। 
विज्ञापन
Yamaha organizes The Call of the Blue track day event at Buddh International Circuit
Yamaha Track day event at Buddh International Circuit - फोटो : Yamaha
'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन के तहत कंपनी पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए इस तरह के अनूठे ट्रैक डे इवेंट आयोजित करेगी। ट्रैक डे के अनुभवों में मुख्य रूप से ट्रैक राइडिंग, पोश्चर ट्रेनिंग, ट्रायल सेशन और सेफ्टी टिप्स शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed