फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Chargers: दिल्ली सरकार ने एक साल से भी कम समय में लगाए 1000 ईवी चार्जर, जानें लगाने का तरीका और कीमत

Mon, 10 Oct 2022 01:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
electric vehicle charging station delhi Delhi government sets up 1000 EV charging stations in less than a year
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : For Reference Only
दिल्ली सरकार अपने निवासियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को सुविधाजनक बनाना चाहती है। अधिकारियों ने अपनी सिंगल विंडो सुविधा के तहत एक साल से भी कम समय में 1,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। सरकार अगले तीन वर्षों में 18,000 ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। ईवी चार्जर के लिए सिंगल विंडो सुविधा नवंबर 2021 में शुरू की गई थी।
electric vehicle charging station delhi Delhi government sets up 1000 EV charging stations in less than a year
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : For Reference Only
सरकार ने शहर में निजी और अर्ध-सार्वजनिक स्थानों में ईवी चार्जर लगाने के लिए सिंगल विंडो सुविधा स्थापित की थी। जिसमें आवासीय जगहों जैसे अपार्टमेंट और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, अस्पताल जैसे संस्थागत भवन और किराना स्टोर, दुकानें और मॉल जैसी कमर्शियल जगहें भी शामिल हैं। 
electric vehicle charging station delhi Delhi government sets up 1000 EV charging stations in less than a year
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : Pixabay
ये कंपनियां लगाती है ईवी चार्जर
इस सुविधा के तहत दिल्ली का कोई भी निवासी अपने परिसर में सरकार के पैनल में शामिल विक्रेताओं से या तो डिस्कॉम के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए या फोन कॉल करके ईवी चार्जर लगाने का अनुरोध कर सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बिजली देने वाली तीन कंपनिया हैं - बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
electric vehicle charging station delhi Delhi government sets up 1000 EV charging stations in less than a year
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : For Reference Only
कितनी मिलती है सब्सिडी
अपनी ईवी नीति के तहत, दिल्ली पहले 30,000 स्लो चार्जिंग पॉइंट के लिए 6,000 रुपये प्रति चार्जिंग पॉइंट की सब्सिडी प्रदान कर रही है। 6,000 रुपये की कटौती के बाद यूजर द्वारा भुगतान की गई नेट लागत में ईवी चार्जर, इंस्टॉलेशन और तीन साल के लिए रखरखाव की लागत शामिल है। सब्सिडी के बाद, इन EV चार्जर की 2,500 रुपये जितनी कम नेट लागत आती है। 
विज्ञापन
electric vehicle charging station delhi Delhi government sets up 1000 EV charging stations in less than a year
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : For Reference Only
किसने कितने चार्जर लगाए
इस सुविधा के तहत सरकार द्वारा लगाए गए 1,000 ईवी चार्जर में से बीआरपीएल द्वारा 315 स्थानों पर 682, बीवाईपीएल द्वारा 70 स्थानों पर 150 चार्जिंग पॉइंट और टीपीडीडीएल द्वारा 50 स्थानों पर 168 चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed