{"_id":"6481a20f4eb883c5c8069119","slug":"volvo-launches-its-smallest-car-ex30-electric-suv-know-price-range-features-specs-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volvo EX30 SUV: 480 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई वोल्वो EX30, टेस्ला मॉडल 3 से भी है सस्ती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volvo EX30 SUV: 480 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई वोल्वो EX30, टेस्ला मॉडल 3 से भी है सस्ती
Thu, 08 Jun 2023 03:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
Volvo EX30 Electric SUV
- फोटो : Volvo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Volvo (वोल्वो) ने अपने पोर्टफोलियो में सबसे छोटी कार EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 7 जून को मिलान में एक इवेंट में लॉन्च किया। लगभग 36,000 यूरो (लगभग 32 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च की गई इस कार के साथ स्वीडिश कार निर्माता का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश करना और टेस्ला को चुनौती देना है। वोल्वो इस साल के आखिर में चीन में झांगजियाकौ प्लांट में EX30 का निर्माण शुरू कर देगी, जिसे Geely (जीली) द्वारा संचालित किया जाता है। कंपनी ने कहा है कि इस कार की डिलीवरी अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। टेस्ला मॉडल 3 की अमेरिकी बाजार में कीमत 33 लाख रुपये से लेकर 39 लाख रुपये तक है।
Volvo EX30 Electric SUV
- फोटो : Volvo
साइज
सबसे छोटी वोल्वो इलेक्ट्रिक एसयूवी EX30 की लंबाई 4.23 मीटर है, जो XC40 रिचार्ज से लगभग 20 सेमी कम है। इसके बावजूद EX30 में अपेक्षाकृत लंबे व्हीलबेस के कारण अंदर अच्छी जगह मिलती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी अब वोल्वो के वैश्विक ईवी लाइनअप में XC40 रिचार्ज, भारत-स्पेक C40 Recharge (सी40 रिचार्ज) में शामिल हो गई है। वे जल्द ही आगामी EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी से जुड़ेंगे।

डिजाइन
जहां तक डिजाइन का सवाल है, EX30 में वो सभी विशष्ट एलिमेंट्स हैं जो एक वोल्वो कार में होते हैं। क्लोज्ड ग्रिल और वोल्वो लोगो के साथ फ्रंट डिजाइन काफी मिनिमलिस्टिक है। एलईडी हेडलाइट्स में सिग्नेचर थोर हैमर शेप है, जबकि पीछे की तरफ टेललाइट्स टेलगेट के साथ-साथ सी-पिलर के कुछ हिस्सों के चारों ओर दी गई हैं।

इंटीरियर
इंटीरियर में भी बहुत ही न्यूनतम डिजाइन है। केबिन पर हावी होने वाले दो एलिमेंट्स हैं - स्टीयरिंग व्हील जो ऊपर और नीचे सपाट है, और सेंट्रल 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। स्क्रीन वर्टिकल है और इसमें क्लाइमेट, नेविगेशन और मल्टीमीडिया सहित सभी कंट्रोल शामिल हैं। वोल्वो ने व्हील के पीछे ड्राइवर डिस्प्ले की पेशकश नहीं की है। हालांकि, केबिन के अंदर एक और अनोखी बात यह है कि वोल्वो ने डैशबोर्ड पर एक भी बटन नहीं लगाया है।
इंफोटेनमेंट सिस्टम को गूगल के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसमें गूगल मैप्स, स्पॉटिफाई, यूट्यूब जैसी इंटीग्रेटेड सर्विस स्टैंडर्ड तौर दी गई है। साथ ही गूगल प्ले स्टोर से अन्य कोई भी एप इंस्टॉल की जा सकती है।

बैटरी ऑप्शन और रेंज
Volvo EX30 को बैटरी पैक के दो विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। बेसिक वर्जन सिंगल मोटर है जो 272 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। यह 51 kWh की बैटरी से लैस है जो इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फुल चार्ज करने पर 344 किलोमीटर की रेंज देने में मदद करता है। बैटरी लिथियम-फेरोफॉस्फेट (एलएफपी) से बनी है, जो कोबाल्ट का इस्तेमाल नहीं करती है और सामान्य ईवी बैटरी की तुलना में ज्यादा किफायती है।