फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Tayron R-Line: फॉक्सवैगन ने भारत में लॉन्च की अपनी नई फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
सार

फॉक्सवैगन ने भारत में टायरॉन आर-लाइन को 2.0 TSI पावर और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लोकल लेवल पर असेंबल की गई प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Volkswagen Tayron R-Line SUV Launched In India Check Price Features Specifications
Volkswagen Tayron R-Line - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी Volkswagen Tayron R-Line (फॉक्सवैगन टायरॉन आर-लाइन) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख रुपये से ऊपर रखी गई है।


बुकिंग डिटेल्स
यह एसयूवी कंपनी की लाइन-अप में Tiguan R-Line के ऊपर पोजिशन की गई है। इस महीने की शुरुआत में 51,000 रुपये की टोकन राशि पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू की गई थी। जिसके बाद अब इसे आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उतार दिया गया है। 
Volkswagen Tayron R-Line SUV Launched In India Check Price Features Specifications
Volkswagen Tayron R-Line - फोटो : Volkswagen
क्या Tayron R-Line को भारत में लोकली असेंबल किया गया है?
भारत-स्पेक Volkswagen Tayron R-Line को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित फॉक्सवैगन प्लांट में कंप्लीट नॉक्ड डाउन (CKD) (सीकेडी) रूट के जरिए स्थानीय रूप से असेंबल किया गया है। कंपनी का मकसद इस सेगमेंट में कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है। जो आमतौर पर पूरी तरह आयातित (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) (CBU) (सीबीयू) मॉडल्स से भरा रहता है। 
Volkswagen Tayron R-Line SUV Launched In India Check Price Features Specifications
Volkswagen Tayron R-Line - फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन का मानना है कि लोकल असेंबली के जरिए प्रीमियम डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और 7-सीटर प्रैक्टिकैलिटी को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकता है। यह लॉन्च 2026 के लिए फॉक्सवैगन की व्यापक उत्पाद रणनीति का भी हिस्सा है। जिसके तहत कई नए मॉडल भारत में उतारे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Tayron R-Line SUV Launched In India Check Price Features Specifications
Volkswagen Tayron R-Line - फोटो : Volkswagen
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या मिलता है?
Volkswagen Tayron R-Line में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार लगभग 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है।

इसके अलावा, भारत-स्पेक Tayron R-Line की टॉप स्पीड करीब 224 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे तेज और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड 7-सीटर एसयूवी में शामिल करती है।
विज्ञापन
Volkswagen Tayron R-Line SUV Launched In India Check Price Features Specifications
Volkswagen Tayron R-Line Infotainment Screen - फोटो : Volkswagen
फीचर्स और टेक्नोलॉजी में क्या खास है?
Tayron R-Line का केबिन प्रीमियम फील और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी के मुताबिक इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सुरक्षा और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए इस एयसूवी में लेवल 2 ADAS, मैट्रिक्स LED हेडलैम्प्स, हीटेड, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed