फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VinFast: विनफास्ट ने तमिलनाडु में शुरू किया अपना पहला ईवी प्लांट, सालाना 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का लक्ष्य

Mon, 04 Aug 2025 06:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 06:46 PM IST
सार

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन असेंबली प्लांट आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
VinFast Opens First Electric Vehicle Manufacturing Plant in India, Sets Target of 1.5 Lakh Units Annually
Vinfast Electric Car Manufacturing Plant - फोटो : Vinfast
वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन असेंबली प्लांट आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। यह फैक्ट्री तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित SIPCOT (सिपकोट) इंडस्ट्रियल पार्क में बनाई गई है। यह फैक्ट्री करीब 400 एकड़ में फैली हुई है। यह विनफास्ट की दुनिया भर में तीसरी चालू फैक्ट्री है और भारत में इसकी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। 


बुकिंग डिटेल्स
विनफास्ट ने अपनी दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 के लिए 15 जुलाई से प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या शोरूम पर जाकर 21,000 रुपये की रिफंडेबल अमाउंट देकर बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें
VinFast Opens First Electric Vehicle Manufacturing Plant in India, Sets Target of 1.5 Lakh Units Annually
VinFast opens its largest India showroom in Chennai - फोटो : VinFast
शुरुआती दौर में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV का उत्पादन
फैक्ट्री के पहले चरण में कंपनी VF 6 और VF 7 नाम की इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल का निर्माण करेगी। जो भारत में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक यात्री वाहन की मांग को पूरा करेंगे। फिलहाल इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 50,000 यूनिट होगी। जिसे बाद में बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट किया जाएगा। यह योजना विनफास्ट के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है जिसके तहत वह 2025 तक 2 लाख ईवी बेचने और 2030 तक हर साल 10 लाख ईवी बनाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें
VinFast Opens First Electric Vehicle Manufacturing Plant in India, Sets Target of 1.5 Lakh Units Annually
Vinfast Electric Car Manufacturing Plant - फोटो : Vinfast
स्थानीय उत्पादन और रोजगार पर जोर
तमिलनाडु स्थित यह प्लांट पूरी तरह से एकीकृत उत्पादन प्रक्रिया पर काम करेगा जिसमें बॉडी शॉप, पेंट शॉप, असेंबली लाइन, क्वालिटी कंट्रोल, लॉजिस्टिक्स सेंटर और स्थानीय सप्लायर्स का एक क्लस्टर शामिल होगा। इससे विनफास्ट की भारत में दीर्घकालिक निवेश और इंडस्ट्री ग्रोथ में योगदान की प्रतिबद्धता साफ झलकती है। प्लांट के पूरी क्षमता से काम करने पर इसमें सीधे तौर पर 3,000 - 3,500 लोगों को रोजगार मिलेगा और सप्लाई चेन के जरिए कई अप्रत्यक्ष नौकरियां भी पैदा होंगी।

कंपनी का ध्यान स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी करने और स्थानीय स्तर पर संसाधन जुटाने पर रहेगा। ताकि भारतीय ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम के साथ बेहतर तालमेल बैठाया जा सके। साथ ही, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट पर भी काम होगा। जो भारत के ग्रीन मोबिलिटी और इंडस्ट्रियल अपस्किलिंग के लक्ष्य से मेल खाता है।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
VinFast Opens First Electric Vehicle Manufacturing Plant in India, Sets Target of 1.5 Lakh Units Annually
VinFast Showroom in Surat - फोटो : VinFast
भारत में विनफास्ट का ईवी इकोसिस्टम
विनफास्ट सिर्फ गाड़ियां बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती। बल्कि भारत में एक पूरी ईवी इकोसिस्टम तैयार कर रही है जिसमें डिस्ट्रिब्यूशन, आफ्टर-सेल्स सर्विस, और बैटरी की रीसाइक्लिंग भी शामिल है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid (रोडग्रिड), myTVS (मायटीवीएस) और Global Assure (ग्लोबल एश्योर) जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। ताकि सर्विस और सपोर्ट का नेटवर्क तैयार किया जा सके। इसके अलावा, BatX Energies (बैटएक्स एनर्जीज) के साथ मिलकर बैटरियों की रीकवरी और रीयूज पर भी काम हो रहा है। जो सर्कुलर इकॉनमी की दिशा में एक अहम कदम है।

यह भी पढ़ें - VinFast: चेन्नई में खुला विनफास्ट का सबसे बड़ा शोरूम, 27 शहरों में जल्द फैलेगा नेटवर्क
विज्ञापन
VinFast Opens First Electric Vehicle Manufacturing Plant in India, Sets Target of 1.5 Lakh Units Annually
Vinfast Electric Car - फोटो : Vinfast
निर्यात के लिए भी बनेगा बड़ा केंद्र
विनफास्ट तमिलनाडु के इस प्लांट को सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रखना चाहती। बल्कि इसे साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे उभरते बाजारों के लिए एक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करेगी। विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम सान चाऊ ने बताया कि कंपनी को इन क्षेत्रों से शुरुआती निर्यात ऑर्डर भी मिल चुके हैं। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा, "यह प्लांट न सिर्फ भारत में हमारी लंबी पारी की नींव है, बल्कि हम इसे आने वाले समय में अपनी सबसे बड़ी निर्यात इकाई बनाना चाहते हैं जो कई तेजी से बढ़ते बाजारों की सेवा करेगा।" 

यह भी पढ़ें - Guinness World Record: लुसिड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में तय की 1,205 किमी की दूरी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed