फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urban Cruiser Taisor: अर्बन क्रूजर टैसर नेमप्लेट भारत में हुआ ट्रेडमार्क, हो सकती है फ्रोंक्स का रीवैज वर्जन

Fri, 11 Aug 2023 02:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत में Urban Cruiser Taisor (अर्बन क्रूजर टैसर) नेमप्लेट को ट्रेडमार्क किया है। इसकी काफी संभावना है कि यह वाहन निर्माता की आगामी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम होगा।

विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor trademarked Urban Cruiser Taisor nameplate in India Know Details
Maruti Fronx - फोटो : अमर उजाला
Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत में Urban Cruiser Taisor (अर्बन क्रूजर टैसर) नेमप्लेट को ट्रेडमार्क किया है। इसकी काफी संभावना है कि यह वाहन निर्माता की आगामी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम होगा। ऑटोमेकर ने अर्बन क्रूजर (बैज-इंजीनियर्ड विटारा ब्रेजा) को बंद करने के साथ ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस से बाहर निकल गई और एक और बैज-इंजीनियर्ड मारुति फ्रोंक्स के साथ फिर से एंट्री करेगी। टोयोटा रुमियन के बाद यह ब्रांड का अगला लॉन्च होने की उम्मीद है।


लुक और डिजाइन
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की बुनियाद नई पीढ़ी की बलेनो से मिलती-जुलती है, लेकिन इसे ग्रैंड विटारा से प्रेरित एक ज्यादा मैस्कुलिन लुक मिलता है। यह आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर टोयोटा अपने अर्बन क्रूजर हाइराइडर के जैसी स्टाइल का ऑप्शन चुनती है। फ्रोंक्स और आगामी टैसर में ज्यादातर कंपोनेंट्स साझा होने की संभावना है, जैसा कि बैज-इंजीनियर्ड मॉडल में होता है। इसे मारुति सुजुकी फ्रोंक्स से अलग दिखाने के लिए नए ग्रिल, टेलगेट, बंपर और सूक्ष्म स्टाइलिंग अपडेट के साथ नए अलॉय व्हील्स देखने की उम्मीद है।
Toyota Kirloskar Motor trademarked Urban Cruiser Taisor nameplate in India Know Details
For Reference Only - फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
केबिन में नई अपहोलस्ट्री, कलर्स और सहित मामूली बदलावों के साथ काफी हद तक समान डिजाइन और इक्यूपमेंट लेवल बरकरार रहेगा। फ्रोंक्स 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चमड़े से लिपटे स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और बहुत सारे फीचर्स के साथ आती है।

इंजन और गियरबॉक्स
फ्रोंक्स को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। जिसमें एक 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 99 बीएचपी का पावर और 147 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ज्यादा लोकप्रिय 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 88 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Taisor में कौन सा इंजन ऑप्शन पेश किया जाएगा। दोनों इंजनों को 5-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में टर्बो पेट्रोल में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर शामिल है। जबकि 1.2 नेचुरली एस्पिरेटेड ज्यादा लागत प्रभावी 5-स्पीड एएमटी का इस्तेमामल करता है।
Toyota Kirloskar Motor trademarked Urban Cruiser Taisor nameplate in India Know Details
Maruti Fronx - फोटो : अमर उजाला
कब होगी लॉन्च
यदि टोयोटा टर्बो पेट्रोल इंजन की बिक्री का ऑप्शन चुनती है, तो यह भारत में वाहन निर्माता के लिए पहली बार होगा। इसके साथ ही एक सीएनजी वैरिएंट भी शामिल होने की संभावना है, यह देखते हुए कि यह फ्रोंक्स में पहले से ही उपलब्ध है। टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के इस साल त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले, वाहन निर्माता रुमियन को पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह मारुति सुजुकी अर्टिगा पर आधारित एक और बैज-इंजीनियर पेशकश है। कंपनी नवंबर से वेलफायर की डिलीवरी भी शुरू कर देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed