फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब पहाड़ों पर आसानी से चढ़ सकेगी Toyota Innova Crysta, कंपनी ने दिए ये खास सेफ्टी फीचर्स

Thu, 30 Apr 2020 03:34 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 30 Apr 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta updated with new safety features
Toyota innova crysta - फोटो : सांकेतिक

Toyota कंपनी ने अपनी Innova Crysta को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। यानी इस नई Innova Crysta में अब पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। अब नई इनोवा क्रिस्टा एमपीवी व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी) और हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए) जैसे नए सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलेगी। 

Toyota Innova Crysta updated with new safety features
Toyota Innova Crysta - फोटो : Social Media

Toyota Innova Crysta की लंबाई 4735 एमएम, चौड़ाई 1830 एमएम, ऊंचाई 1795 एमएम और व्हीलबेस 2750 एमएम हैं। इनोवा क्रिस्टा में ग्लोबल आउटस्टैंडिंग असेसमेंट (GOA) बॉडी, मल्टीपल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेक, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर्स के साथ सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, क्लच स्टार्ट ऑन मैनुअल वैरिएंट, सीट बेल्ट वार्निंग, डोर वार्निंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल और ISOFIX समेत बच्चों की सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

Toyota Innova Crysta updated with new safety features
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta में दो इंजन वैरिएंट्स

Toyota Innova Crysta में दो इंजन वैरिएंट्स दिए गए हैं। 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि इसका डीजल इंजन 2.4 लीटर डीजल इंजन 150 बीएचपी की पावर और 343 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं ऑटोमैटिक ट्रिम में यह 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। Innova Crysta में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta updated with new safety features
टोयोटा इनोवा

मिलते हैं ये फीचर्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में फीचर प्रोजेक्टर एलईडी हैडलैंप्स, क्रोम ट्रीटेड ग्रिल, बंपर माउंटेड फॉग लैंप्स, कैरेक्टर लाइन्स ऑन शोल्डर, राउंड व्हील आर्चर, क्रोम ORVM, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, क्रोम विंडो बेल्टलाइन, क्रोम डोर हैंडल, उल्टे एल आकार के टेललाइट्स, पैडल लैंप, शार्क-फिन एंटीना, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सेंट्रल माउंट टचस्क्रीन इंफोर्समेंट सिस्टम, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 3-डायमेंशनल इंसर्ट के साथ ब्लू इल्यूमिनेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-टोन प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, कोल्ड ग्लोव बॉक्स, डिजिटल डिस्प्ले के साथ रियर एयर कंडीशनिंग, कप होल्डर्स के साथ सीटबैक टेबल, एंबियंट लाइट्स आदि फीचर्स भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Toyota Innova Crysta updated with new safety features
Toyota Innova - फोटो : Amit Dwivedi

शुरुआती कीमत 15.36 लाख

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा BS6 मॉडल की शुरुआती कीमत 15.36 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। जबकि इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 16.14 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed