{"_id":"62ea472a011a1a070066636f","slug":"toyota-fortuner-leader-suv-launched-in-thailand-check-prices-features-specifications-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Fortuner Leader: टोयोटा फॉर्च्यूनर का एक नया वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Fortuner Leader: टोयोटा फॉर्च्यूनर का एक नया वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 03 Aug 2022 03:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Toyota Fortuner Leader
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने थाईलैंड में अपडेटेड 2022 Fortuner (2022 फॉर्च्यूनर) एसयूवी लॉन्च कर दी है। भारत में भी उपलब्ध इस SUV को अब Fortuner Leader (फॉर्च्यूनर लीडर) के नाम का एक नया टॉप-ऑफ-द-रेंज वैरिएंट मिल गया है। फेसलिफ्ट एसयूवी मौजूदा मॉडल की तुलना में कई अपडेट और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आती है। इसे अब एक अपग्रेडेड एक्सटीरियर डिजाइन, केबिन के अंदर कई सुविधाजनक फीचर्स के साथ-साथ अन्य वैरिएंट्स की तुलना में इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए नए सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया मॉडल तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया हैं - Leader G, Leader V2WD और Leader V 2WD - जिनकी कीमत क्रमशः 1,371,000 baht (29.85 लाख रुपये), 1,490,000 bhat (32.42 लाख रुपये) और 1,560,000 bhat (33.94 लाख रुपये) है। नई फॉर्च्यूनर लीडर भारतीय बाजारों में भी दस्तक दे सकती है, हालांकि इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Toyota Fortuner Leader
- फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
नई Toyota Fortuner Leader के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, ब्लैक रियर डोर ट्रिम, ब्लैक साइड स्टेप्स, नए 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ-साथ बाहर की तरफ महत्वपूर्ण बदलाव के साथ एक नया डिजाइन मिलता है। एलईडी हेडलाइट यूनिट फॉलो-मी-होम, ऑटोमैटिक हाई-लो बीम एडजस्टमेंट फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ कंट्रोल भी देती है। साइड मिरर और टेलगेट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फीचर के साथ आते हैं।
कलर ऑप्शन
फॉर्च्यूनर लीडर एसयूवी 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इनमें डार्क ब्लू मैटेलिक, इमोशनल रेड, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, डार्क ग्रे मैटेलिक और एटिट्यूड ब्लैक मीका शामिल हैं।

केबिन और फीचर्स
केबिन के अंदर की बात करें तो, फॉर्च्यूनर लीडर अब ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पीएम 2.5 एयर कंडीशनिंग फिल्टर के साथ आता है। SUV में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, टोयोटा कनेक्ट कनेक्टिविटी सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स को सपोर्ट करता है। अपहोल्स्ट्री में लेदर और सिंथेटिक लेदर ट्रीटमेंट मिलता है। वहीं, आगे की सीटों में 8-वे पावर एडजस्टमेंट मिलता है।

दमदार सेफ्टी फीचर्स
Toyota Fortuner Leader काफी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है, जिन्हें निचले ट्रिम्स में भी शामिल किया गया है। इनमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और 6-पोजिशन पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, ब्रेक असिस्ट और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इंजन और पावर
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर में 2.4-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3,400 rpm पर 150 hp का अधिकतम पावर और 1,600 - 2,000 rpm पर 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। एसयूवी को 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।