दीपावली पर खरीदने जा रहे हैं अपनी ड्रीम कार या बाइक, तो शोरूम जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
कोई भी वाहन खरीदने से पहले होमवर्क करना बेहद जरूरी है। आप अपनी जरूरतों को देखें, साथ ही उसके विकल्प भी तैयार रखें। रिसर्च के लिए आप इंटरनेट या समाचार पत्र की मदद ले सकते हैं। जान लें कि ये रिसर्च आपके बेहद कम आने वाली है.,.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग सार्वजनिक परिवहन के साधनों की जगह निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि अक्तूबर में नवरात्र और दशहरा के दौरान गाड़ियों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। इन खरीदारों में कई ग्राहक ऐसे होंगे जिनका यह पहला वाहन होगा। अपने ड्रीम व्हीकल को लेकर लोग काफी उत्साहित होते हैं और इसे लेकर उनमें कई आकाक्षाएं भी होती हैं। लेकिन नई कार या बाइक लेना इतना आसान भी नहीं होता कि सोचा और खरीदने शोरूम पहुंच गए, ऐसे में कई बार पछतावा भी हो सकता है। आइए जानते हैं ड्रीम व्हीकल खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान...
फाइनेंशियल प्लानिंग
आप कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि यह एक-दो महीने का सवाल नहीं है। अधिकांश लोग लोन पर ही नया वाहन खरीदते हैं। इसलिए अपनी आय-व्यय को अच्छे से जांच लें। डाउन पेमेंट के लिए बजट तैयार कर लें। आपको ईएमआई लंबे वक्त तक चुकानी है और किस्त का समय पर भुगतान न करने या देरी से आपके सिबिल स्कोर पर असर पड़ सकता है। बुकिंग कराने से पहले ईएमआई का पता कर लें और परिवार वालों या दोस्तों से सलाह भी लें।
खरीदने से पहले करें होमवर्क
कोई भी वाहन खरीदने से पहले होमवर्क करना बेहद जरूरी है। आप अपनी जरूरतों को देखें, साथ ही उसके विकल्प भी तैयार रखें। रिसर्च के लिए आप इंटरनेट या समाचार पत्र की मदद ले सकते हैं। जान लें कि ये रिसर्च आपके बेहद कम आने वाली है क्योंकि किसी भी गाड़ी के बारे में गूढ़ जानकारी रिसर्च से ही मिल सकती है, गाड़ी की इंजन क्षमता, माइलेज, ट्रासंमिशन (गियर बॉक्स) के बारे में अच्छे से पढ़ लें। क्योंकि शोरूम में सेल्सपर्सन केवल फायदे गिनाना जानता है।
अपनी जरूरतों को नोट कर लें
कार या बाइक खरीदने से पहले जरूरी है कि एक दिमाग में ब्लूप्रिंट बना लें। आपको पेट्रोल वाहन लेना है या डीजल। मैनुअल ट्रांसमिशन चाहिए या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार। बाइक या स्कूटर कितना पावरफुल चाहिए। इंजन कंफिगरेशन की जानकारी लें। ऑनलाइन रिव्यू पढ़ने से भी आपको काफी मदद मिलेगी। दोपहिया वाहन खरीद रहे हैं तो अगर ज्यादा माइलेज चाहिए तो कम सीसी इंजन वाली बाइक या स्कूटर खरीदने में ही समझदारी है, ताकि ज्यादा माइलेज मिलेगा। यह भी नोट कर लें कि आपको परफॉरमेंस, आराम या फीचर्स में किसे प्राथमिकता देंगे।
डिस्काउंट जांच लें
अगर धनतेरस-दीपावली पर नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय कंपनियां अपने वाहनों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट पेश करती हैं। कंपनियां भी समझती हैं कि यह समय उनके पूरा साल के लक्ष्य को पूरा कर सकता है। लेटेस्ट ऑफर्स की जानकारी जरूर लें। आप चाहें तो उन मॉडल्स पर भी फोकस कर सकते हैं जो कम बिकते हैं, या फिर जिनका फेसलिफ्ट या नेक्स्ट वर्जन जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनियां अपनी इन्वेंट्री कम करने के लिए उन पर अच्छे ऑफर्स भी पेश करती हैं। वहीं ऑफर्स के बारे में जानकारी रहेगी तो मोलभाव में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
टेस्ट ड्राइव जरूर लें
नई कार या बाइक खऱीदने से पहले किसी पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें। कार-बाइक के रिव्यूज को पढ़ें, उनसे अपनी जानकारी बढाएं। क्योंकि हर किसी की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, हो सकता है कोई फीचर उसे अच्छा लगता हो, लेकिन आपको नापसंद हो। टेस्ट ड्राइव जरूर लें। इसे आपको चीजें और साफ होंगी। टेस्ट ड्राइव के दौरान हर तरह के रास्ते पर गाड़ी चलाएं, ताकि आपको मसीन, कंफर्ट लेवल और परफॉरमेंस का सही अंदाजा मिल सके।
एक्सचेंज कर रहे हैं पुरानी गाड़ी तो रखें ध्यान
कुछ लोग अपनी पुरानी गाड़ी के बदले नई गाड़ी खरीदते हैं। अगर आपके पास पहले से कोई दोपहिया वाहन या कार है तो पहले पुरानी गाडियों के डीलर से अपनी गाड़ी का मूल्यांकन करवा लें। इससे आपको मोलभाव में आसानी होगी। वहीं अपने बजट के साथ मॉडल, वेरियंट और इंजन कंफिगरेशन के लिए दृढ़ रहें, क्योंकि कई बार सेल्स पर्सन आपको महंगा मॉडल खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। उनकी बातों में आकर आप अपना बजट बिगाड़ सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जो मॉडल आप खरीदने जा रहे हैं कि उसकी रीसेल वैल्यू कितनी है, ताकि जब आप उसे बेचने जाएं तो आपकी अच्छी कीमत मिल सके।
नोटः नई गाड़ी दिखने में तो बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन असली अनुभव उसकी ऑनरशिप के बाद ही मिलता है। अगर नई गाड़ी खरीदने के बाद उसकी सर्विसिंग को लेकर आपके पास कोई खास अनुभव हो तो हमें बताएं। आप अपनी बात हमें सोशल मीडिया के जरिए भी साझा कर सकते हैं।