{"_id":"61e2de9b177ee10ce06ef145","slug":"top-cng-car-list-know-best-mileage-car-with-latest-specifications-mileage-and-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best CNG Cars: बेस्ट सीएनजी कार लिस्ट, जानिए भारत में लेटेस्ट फीचर्स और कीमत के साथ टॉप माइलेज कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best CNG Cars: बेस्ट सीएनजी कार लिस्ट, जानिए भारत में लेटेस्ट फीचर्स और कीमत के साथ टॉप माइलेज कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:48 PM IST
सार
यदि आप भी एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध किफायती सीएनजी कारों के बारे में। जो बहुत ज्यादा माइलेज देती हैं और जिन्हें चलाने का लागत बहुत कम है।
विज्ञापन
1 of 12
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Best CNG Mileage Cars In India: पेट्रोल और डीजल की कार चलाने से पहले आम मध्यम वर्गीय उपभोक्ता कई बार सोचता है। ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की जेब में छेद कर दिया है। जेब पर बढ़ते बोझ के कारण लोग वैकल्पिक ईंधनों से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार और सीएनजी कारों का रूख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल महंगी हैं, इसलिए सीएनजी कारें सबसे किफायती उपलब्ध विकल्प है। अगर आपकी कार बढ़िया माइलेज देती है तो ड्राइविंग का मजा ही अलग होता है। लेकिन, अगर कार का माइलेज कम है तो आप लागत की चिंता के साथ गाड़ी चलाते हैं और सफर का लुत्फ नहीं उठा पाते।
पेट्रोल या डीजल इंजन कारों की तुलना में सीएनजी कारें ज्यादा माइलेज देती हैं। यानी सीएनजी कारें ज्यादा माइलेज देकर महंगे ईंधन के बिल से राहत देती हैं। यदि आप भी एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध किफायती सीएनजी कारों के बारे में। जो ज्यादा माइलेज देती हैं और जिन्हें चलाने की लागत काफी कम है।
2 of 12
Maruti Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है।
3 of 12
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki Alto CNG वैरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वैरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। ऑल्टो हैचबैक CNG वैरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.76 लाख रुपये से लेकर 4.82 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर टॉलबॉय हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन माडल को लॉन्च किया था जिससे यह अपने सेगमेंट में टॉप पर चली गई। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। सीएनजी वैगनआर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 57 PS का पावर और 78 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 12
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी कार 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। वैगनआर सीएनजी वैरिएंट LXI और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। वैगनआर सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.83 लाख और 5.89 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।