{"_id":"62751ce7e3686f221c341557","slug":"top-5-suv-in-india-2022-suv-sales-april-2022-india-best-selling-suv-in-april-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 SUV: अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 एसयूवी, जानें आपकी पसंदीदा कौन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 SUV: अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 एसयूवी, जानें आपकी पसंदीदा कौन
Fri, 06 May 2022 06:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
सेमीकंडक्टर चिप और पार्ट्स की कमी के चलते मारुति सुजुकी मुश्किल दौर से गुजर रही है। अप्रैल 2022 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी घटकर 41.57 प्रतिशत हो गई, जबकि टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने बढ़कर 14.17 प्रतिशद हो गई। टाटा मोटर्स और ह्यूंदै के बीच का अंतर 1 प्रतिशत से भी कम हो गया। क्योंकि ह्यूदै की मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। यहां हम आपको अप्रैल 2022 के महीने में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 एसयूवी कारों के बारे में बता रहे हैं।
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अप्रैल 2022 में Nexon एसयूवी की 13,471 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,938 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Nexon ने साल-दर-साल बिक्री में 94 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है।

Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
Hyundai Creta देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। Hyundai ने अप्रैल 2022 में 12,651 Creta एसयूवी की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 12,463 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। एसयूवी ने साल-दर-साल बिक्री में 2 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है।

Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza
मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2022 में विटारा ब्रेजा की 11,764 यूनिट बेची हैं। जबकि पिछले साल इसी महीने में 11,220 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ब्रेजा की साल-दर-साल बिक्री में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मारुति सब-4 मीटर एसयूवी Brezza का नया मॉडल भी तैयार कर रही है, जिसे जून 2022 में लॉन्च किया जाना है।

Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
टाटा मोटर्स की सबसे छोटी एसयूवी, पंच को कार खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ये छोटी एसयूवी देश की टॉप 10 सेलिंग कारों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही। टाटा पंच अप्रैल 2022 के महीने में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने पंच माइक्रो एसयूवी की 10,132 यूनिट बेचीं।