फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Compact Sedans: ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कॉम्पैक्ट सेडान, अप्रैल 2023 में हुई इतनी बिक्री

Tue, 16 May 2023 03:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Compact Sedans sales april 2023 compact sedans in india
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वाहन बाजार में एसयूवी की मांग में काफी तेजी आई है। एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भारत में सेडान की बिक्री में कमी देखी जा रही है। इस बदलती परिस्थिति से बाजार तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बाजार में कुछ कॉम्पैक्ट सेडान खिलाड़ी अभी भी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। कैब एग्रीगेटर्स के बीच पसंदीदा मारुति सुजुकी डिजायर अप्रैल 2023 के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कॉम्पैक्ट सेडान कारों के बारे में।
Top 5 Compact Sedans sales april 2023 compact sedans in india
Mr. Unsoo Kim – MD & CEO, HMIL and Mr. Tarun Garg with Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
टॉप 5 सेडान कार की बिक्री
 
पोजिशन कंपनी मॉडल अप्रैल 2023 अप्रैल 2022 साल-दर-साल
1 मारुति सुजुकी डिजायर 10,132 10,701 -5%
2 ह्यूंदै ऑरा 5,085 4,035 26%
3 होंडा अमेज 3,393 4,467 -24%
4 टाटा मोटर्स टिगोर 3,154 3,803 -17%
5 मारुति सुजुकी सियाज 1,017 579 76%
Top 5 Compact Sedans sales april 2023 compact sedans in india
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire, Ciaz
Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) ने मई 2020 के महीने में 10,132 यूनिट डिस्पैच करते हुए नंबर वन पोजिशन पर रही। बड़ी बिक्री के बावजूद, पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,701 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल-दर-साल बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह सेडान भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कारों में से एक है जो 31 किमी/किलो का माइलेज देती है। Dzire में पेट्रोल मोड में 89bhp का पावर जेनरेट करने वाला 1.2-लीटर इंजन मिलता है। हालांकि, CNG मोड में यह सेडान 76bhp का पावर और 98Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Compact Sedans sales april 2023 compact sedans in india
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी सियाज अप्रैल 2023 में 1,017 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है, जो पिछले साल की समान अवधि से 76 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2022 में Ciaz की सिर्फ 579 यूनिट्स बिकीं थी। 
विज्ञापन
Top 5 Compact Sedans sales april 2023 compact sedans in india
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars India
सेडान की बिक्री बताती है SUV का क्रेज
Dzire की बिक्री की आधी संख्या पर रही Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा)। अप्रैल 2023 में ऑरा की 5,085 यूनिट्स की बिक्री हुई। मई 2022 में, Aura ने साल-दर-साल 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,035 यूनिट्स की बिक्री की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed