फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Affordable Cruiser Bikes: ये हैं भारत की टॉप-5 सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलें, जानें पावर और फीचर्स

Sat, 04 Oct 2025 07:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 07:31 PM IST
सार

अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो लंबी राइड्स पर भी आराम दे और देखने में स्टाइलिश लगे, तो मार्केट में कई किफायती क्रूजर बाइक्स मौजूद हैं।

विज्ञापन
Top 5 Affordable Cruiser Bikes in India Know Engine Specifications and Features
Harley-Davidson X440 - फोटो : Harley-Davidson
अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो लंबी राइड्स पर भी आराम दे और देखने में स्टाइलिश लगे, तो मार्केट में कई किफायती क्रूजर बाइक्स मौजूद हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ लोकप्रिय और किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलों के बारे में जो भारत में उपलब्ध हैं।


यह भी पढ़ें - Bike Accessories: सुरक्षा से न करें खिलवाड़, ये हैं वो पांच जरूरी एक्सेसरीज जो आपकी राइड को बनाएंगी ज्यादा सुरक्षित और मजेदार

यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत 
Top 5 Affordable Cruiser Bikes in India Know Engine Specifications and Features
TVS Ronin - फोटो : TVS
TVS Ronin - स्टाइल और कम्फर्ट का बढ़िया कॉम्बिनेशन
TVS Ronin (टीवीएस रॉनिन) एक ऐसी क्रूजर बाइक है जिसमें शहर की सड़कों के लिए जरूरी फुर्ती और क्लासिक लुक, दोनों मिलते हैं। इसमें 225.9cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.1 bhp की पावर और 19.9 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है जिससे गियर बदलना और भी स्मूद हो जाता है।

इसका नया वर्जन अब मिड-वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS के साथ आता है। टॉप वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Sales: सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में नौ प्रतिशत की बढ़त, 20 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
Top 5 Affordable Cruiser Bikes in India Know Engine Specifications and Features
Honda CB350 - फोटो : Honda
Honda CB350 - सिंपल लुक, दमदार परफॉर्मेंस
होंडा की CB350 बाइक उन लोगों के लिए है जो मिनिमलिस्ट डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 348cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो 20.7 bhp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक की खासियत है इसका क्लीन डिजाइन और होंडा का वॉइस-कंट्रोल्ड ब्लूटूथ सिस्टम, जो हाई वेरिएंट्स में मिलता है। यह बाइक सिंपल होते हुए भी काफी टेक-सेवी है।

यह भी पढ़ें - FASTag: बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत, अब टोल पर UPI से भुगतान करने पर लगेगा कम जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Affordable Cruiser Bikes in India Know Engine Specifications and Features
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 - पुराने अंदाज में नया भरोसा
Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) अब भी उन लोगों की पहली पसंद है जो क्लासिक लुक और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 349cc का J-सीरीज इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है।

इस बाइक में राउंड LED हेडलैम्प, डिजिटल-एनालॉग मीटर, USB-C चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपर नेविगेशन (कुछ वेरिएंट्स में) जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं। क्लासिक 350 पुराने जमाने के आकर्षण और आज की जरूरतों का शानदार मिश्रण है।

यह भी पढ़ें - IBW 2025: इंडिया बाइक वीक 2025 की तारीखों का एलान, 12 और 13 दिसंबर को गोवा में होगा शानदार आयोजन
विज्ञापन
Top 5 Affordable Cruiser Bikes in India Know Engine Specifications and Features
Harley-Davidson X440 - फोटो : Harley Davidson
Harley-Davidson X440 - किफायती हार्ले जो सबका दिल जीत ले
Harley-Davidson X440 (हार्ले-डेविडसन एक्स 440) इस ब्रांड की अब तक की सबसे सस्ती बाइक है। इसे हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसमें 440cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क देता है।

इसमें फ्लैट हैंडलबार, रेट्रो-स्टाइल राउंड हेडलैम्प और आरामदायक सीटिंग पोजिशन दी गई है। जिससे यह शहर की सवारी और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट बनती है।

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed